हैदराबाद बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
ओपनर्स की टक्कर
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा पिछले दो वर्षों में सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ महज 5.4 ओवर में 82 रन जोड़कर अपनी विस्फोटक क्षमता का नमूना पेश किया।
वहीं, पंजाब किंग्स के पास भी मजबूत ओपनिंग जोड़ी है, जिनमें प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या शामिल हैं। भले ही ये जोड़ी थोड़ी धीमी शुरुआत करती हो, लेकिन 2025 में दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया था। आर्या ने 475 रन 179.42 के स्ट्राइक रेट से बनाए, जबकि प्रभसिमरन ने 549 रन 160.52 की स्ट्राइक रेट से जोड़े। इस सीजन में अभी तक चारों बल्लेबाजों में से किसी ने भी अर्धशतक नहीं लगाया है, लेकिन प्रभसिमरन ने 37 और 43 रन की पारियों के साथ बेहतर शुरुआत की है। ऐसे में सभी ओपनर्स बड़ी पारी खेलने के लिए बेताब होंगे।
हैदराबाद बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
टीम अपडेट
पंजाब किंग्स दिन के मैच को देखते हुए एक अतिरिक्त स्पिनर को मौका दे सकती है। हरप्रीत बराड़ को विजयकुमार विशाक की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है, खासकर तब जब कूपर कॉनॉली गेंदबाजी विकल्प नहीं हैं।सनराइजर्स हैदराबाद संभवतः अपनी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करेगी। हालांकि ब्रायडन कार्स और लियाम लिविंगस्टोन के बीच परिस्थितियों के अनुसार चयन हो सकता है।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
पंजाब के कूपर कोनोली ने इस सीजन में शानदार शुरुआत की है। उन्होंने गुजरात के खिलाफ डेब्यू मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा और अगले मैच में भी तेज 36 रन बनाए। उनकी फॉर्म टीम के लिए अहम साबित हो सकती है। वहीं, सनराइजर्स के नीतीश कुमार रेड्डी भी शानदार लय में हैं। उन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक लगाकर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला और गेंदबाजी में भी प्रभाव डाला। एक ऑलराउंडर के रूप में उनका प्रदर्शन टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।
हैदराबाद बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
पिच और परिस्थितियां
न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर-4 पर यह मुकाबला खेला जाएगा। 2024 में यहां खेले गए एक दिन के मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 174 रन बनाए थे, जिसे पंजाब ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया था। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है, जिससे बल्लेबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक/हरप्रीत बराड़, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन/ब्राइडन कार्स, अनिकेत वर्मा, ईशन मलिंगा, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, जयदेव उनादकट, शिवांग कुमार।
हैदराबाद बनाम पंजाब
- फोटो : ANI
हम यहां आपको पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच 11 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप
Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।