फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल खेलने के लिए अपने बोर्ड से ही भिड़ा यह श्रीलंकाई क्रिकेटर! क्या है पूरा मामला? यहां जानें

Thu, 02 Apr 2026 04:12 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भी एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
नुवान तुषारा - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड से ही टक्कर ले ली है। उन्होंने गुरुवार को अदालत से खुद को एनओसी दिए जाने के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण तुषारा को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

इस 31 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने खरीदा था। उन्होंने कोलंबो जिला न्यायालय में मामला दायर कर श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार 2022 से अपने देश के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके इस खिलाड़ी ने दलील दी है कि एसएलसी के साथ उनका अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं। तुषारा ने कहा कि उन्होंने एसएलसी को अपना अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त करने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के कारण एनओसी नहीं देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन

एसएलसी ने राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए फिटनेस टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। तुषारा ने कहा कि उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया और उन्हें पहले भी एसएलसी ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी। तुषारा को आरसीबी ने 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से एक मैच खेला था। इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें