फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs SRH Playing 11: पहली जीत की तलाश में उतरेंगी कोलकाता-हैदराबाद की टीमें, ईडेन गार्डन्स पर सजेगा मंच

Thu, 02 Apr 2026 03:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Playing 11 Prediction : कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों की नजरें अपनी पहली जीत पर होंगी।
विज्ञापन
केकेआर बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच गुरुवार को आईपीएल 2026 का छठा मैच खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस सीजन का अपना पहला मैच गंवा चुकी हैं। ऐसे में इनका लक्ष्य जीत का खाता खोलना होगा। केकेआर की टीम 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला छह विकेट से गंवा बैठी थी, जबकि एसआरएच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इतने ही विकेट के अंतर से मैच गंवाना पड़ा था।
विज्ञापन

घर में पहली जीत के लिए जोर लगाएगी केकेआर
केकेआर की टीम इस मुकाबले के साथ अपनी गेंदबाजी की मुख्य समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेगी, खासकर स्पिन गेंदबाजी के मामले में। केकेआर के लिए, यह मैच घरेलू मैदान पर होने वाले अहम मुकाबलों की शुरुआत है। एक हफ्ते के अंदर तीन मैच खेले जाने हैं और राज्य चुनावों की वजह से लंबे ब्रेक से पहले 19 अप्रैल को एक और मैच होना है। ऐसे में तीन बार की चैंपियन टीम अपने परिचित माहौल का फायदा उठाने के लिए बेताब होगी।

घर में कैसा है केकेआर का रिकॉर्ड?
ईडन गार्डन्स में केकेआर का रिकॉर्ड बेहद मजबूत रहा है, जिन्होंने इस मैदान पर खेले गए अपने 95 मुकाबलों में से 54 में जीत हासिल की है, लेकिन इस सीजन की शुरुआत उनके लिए थोड़ी डगमगाती हुई रही है। गेंदबाजी में गहराई की कमी एक बड़ी चिंता बन गई है। हर्षित राणा और आकाश दीप के चोटिल होने, साथ ही मथीशा पथिराना के उपलब्ध न होने और कैमरन ग्रीन की सीमित भूमिका ने उनकी गेंदबाजी को कमजोर कर दिया है। हालांकि, इससे भी ज्यादा चिंता की बात उनके स्पिन गेंदबाजों की जोड़ी (सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती) का प्रदर्शन रहा है।

हैदराबाद से बेहतर प्रदर्शन की आस
वहीं, अपने पहले मैच गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद भी इसी तरह की समस्याओं का सामना कर रही है। हालांकि, उनके पास अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड के रूप में एक मजबूत टॉप ऑर्डर है, लेकिन उनकी गेंदबाजी यूनिट 200 से ज्यादा के स्कोर का बचाव करने में मुश्किल महसूस कर रही है। फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के कारण पैट कमिंस की अनुपस्थिति ने उनकी टीम को और भी कमजोर कर दिया है।

कोलकाता बनाम हैदराबाद - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

 
विज्ञापन

हम यहां आपको कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच 02 अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा। 

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें