फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं मोहित उल्वा: गेंदबाज जिसने बल्लेबाजी से पाकिस्तान के खिलाफ पलटी बाजी, क्या है रवींद्र जडेजा कनेक्शन?

Sat, 14 Nov 2026 07:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहित उल्वा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जबरदस्त मुकाबला हुआ। भारत ने 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। इस जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा, जिन्होंने नौवें विकेट के लिए उतरते हुए न सिर्फ अहम साझेदारी कर के मैच को रोमांचक मोड़ तक पहुंचाया, बल्कि अंत में टीम इंडिया को जीत भी दिलाई। अपने इस प्रदर्शन के लिए मोहित को मैन ऑफ द मैच दिया गया। 
विज्ञापन


मोहित ने इस मैच में आठवें विकेट पर उतरकर 26 गेंद पर 49 रन बनाए। इतना ही नहीं, जब टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, तो मोहित ने सीधे चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस तरह टीम को ओमान के मस्कट में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप एक विकेट से जीत मिली। 

आइये जानते हैं मोहित उल्वा के बारे में...
 
Trending Videos

कौन हैं मोहित उल्वा, क्या है उनकी पृष्ठभूमि?

  • मोहित उल्वा का पूरा नाम मोहित कुमार महेशभाई उल्वा है। उनका जन्म 30 नवंबर 2007 को गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुआ। मोहित के पिता रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कार्यरत हैं। उनके पिता को खुद क्रिकेट खेलने का शौक था, लेकिन वे खेल नहीं पाए। 
  • स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित गांव में अपने चचेरे भाइयों के साथ टेनिस-बॉल क्रिकेट खेला करते थे। इसी बीच जब उनके पिता ने जब बेटे में खेल की प्रतिभा देखी तो उन्हें क्रिकेट अकादमी भेजने का फैसला किया। 
  • मोहित का क्रिकेट प्रशिक्षण जामनगर के लोकप्रिय 'क्रिकेट बंगला' में कोच महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शुरू हुई। महेंद्र सिंह ही वह कोच हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा को तराशा और उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर भी काम किया।
विज्ञापन

कैसे जामनगर का खिलाड़ी अंडर-19 टीम का हिस्सा बना?

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहित का अकादमी में फिटनेस रूटीन काफी सख्त रहा। इसमें वॉर्म-अप के 24-25 चक्कर, 25 स्प्रिंट और पुश-अप्स शामिल होते थे। इसके बाद उन्हें गेंदबाजी का मौका मिलता था।
  • शुरुआत में मोहित ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते थे, लेकिन उनके दुबले शरीर और तेज दौड़ने की क्षमता को देखकर कोच चौहान ने उन्हें तेज गेंदबाजी आजमाने की सलाह दी। 
  • इसके बाद मोहित स्वाभाविक रूप से तेज गेंदबाज बने। जब उनके पिता का तबादला राजकोट हुआ, तो पूरा परिवार उनके साथ चला गया। यहां मोहित सौराष्ट्र के लिए आयु-वर्ग क्रिकेट खेलने लगे।
  • उन्होंने सौराष्ट्र प्रीमियर लीग में जयदेव उनादकट जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ समय बिताया, जिनसे उन्होंने स्लोअर बाउंसर जैसी विविधताएं सीखीं।   
  • मोहित ने कोई अलग से निजी तेज गेंदबाजी कोच नहीं रखा और ज्यादातर बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) कैंपों से सीखकर अपनी कला को निखारा।
  • अपनी बल्लेबाजी को बेहतर करने के लिए उनके पिता आज भी उनके साथ थ्रोडाउन करते हैं और बॉलिंग मशीन से अभ्यास कराते हैं। मोहित ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस के बड़े प्रशंसक हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें