फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केजरीवाल से भी ज्यादा टर्न लिया नागपुर की पिच ने'

Wed, 16 Mar 2016 11:02 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन
वर्ल्ड टी-20 की शुरुआत से पहले प्रबल दावेदार कही जा रही टीम इंडिया अपने पहले ही मैच में चारों खाने चित हो गई। न्यूजीलैंड की टीम ने मंगलवार को धोनी के धुरंधरों को 47 रनों से हराकर मेजबान टीम को जोर का झटका दे दिया।
विज्ञापन


स्पिन टीम इंडिया का परंपरागत हथियार रहा हो लेकिन न्यूजीलैंड ने उसी अस्त्र को आजमाकर ‘टर्निंग ट्रैक’ पर भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी को आसानी से बिखेर दिया। लगातार सात मैचों से जीतती आ चली रही टीम इंडिया का विजयरथ टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में न्यूजीलैंड ने थाम दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.1 ओवर में महज 79 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम टी-20 फारमेट में पिछले चार मैचों में न्यूजीलैंड से कभी नहीं जीती थी और यह हार का दुष्चक्र मंगलवार को भी नहीं टूटा।
विज्ञापन


अप्रत्याशित तरीके से टीम इंडिया को मिली हार का ट्विटर पर काफी चर्चा का विषय रहा। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने हार पर जमकर भड़ास निकाली तो कई ने तीखे व्यंग्य किए। आइए, देखते हैं कुछ चुनिंदा ट्वि्ट्स को।
  आज विजय माल्या और श्रीनीवासन जैसे लोग क्रिकेट में होते तो हमें इस तरह हार का सामना नहीं करना पड़ता . #WT20 #IndvsNZ — lagharvagharamdavadi (@vlvareloaded) 16 मार्च 2016
विज्ञापन

'NZ खुद खिताब नहीं जीतेगी लेकिन दूसरे का मजा खराब कर देती है'

आशीष नेहरा
भारत खिताब का प्रबल दावेदार था क्योंकि इस साल इस मैच से पहले उनसे खेले 11 मैचों से 10 में जीत हासिल की थी। लेकिन उसे अपने ही घर में हार मिल गई। ट्विटर पर कुछ अन्य दिलचस्प ट्विट्स।
  Bahut dino se Ashish Nehra ki batting nahi dekhi thi ... so wo ichcha b puri ho gayi....jai ho Team #INDIA  #IndvsNZ  #IndvsBan #MaukaMauka — Pankaj Kumar Tiwari (@pk_info1) 16 मार्च 2016

  हारना भी जरूरी है औकात का पता चल जाता है #IndvsNZ @DrGarekar — #Indian (@jeevantejawat) 16 मार्च 2016


  वैसे भी न्यूजीलैंड से हम कभी नहीं जीते इसका मतलब समजे दया पाकिस्तान भी हमसे कभी नहीं जीतेगा . #Ind #Ind #IndvsPak  #IndvsNZ #WT20 — lagharvagharamdavadi (@vlvareloaded) 16 मार्च 2016

  डियर पाकिस्तान !!!! ज्यादा खुश मत हो
शेर घायल हुआ है खाली, और घायल शेर और भी खतरनाक होता है !!#Indvsnz — Padhaku Ladki (@Funky_Pankhu) 16 मार्च 2016

  बीजेपी विधायक गणेश जोशी देश विरोधी नागपुर की पिच को खोदते हुए....
😂😂😂#IsHorseAntiNational #IndvsNZ #GaneshJoshi pic.twitter.com/MOqLuTY3Mh — §гі §гі §гі §αηε (@lnsaneworld) 15 मार्च 2016

  India match kya hari pados ke ku**e bhokne shru ho gaye #IndvsNZ — Criyanka Phopra (@keetarpprateek) 15 मार्च 2016

  #RSS के गढ़ में टीम इंडिया की हार.. अब विपक्ष इसपर पीएम का इस्तीफा ना मांग ले😉😉 #IndvsNZ #WorldT20 वैसे पिच खराब था.. बोले तो राष्ट्रविरोधी — Kavita Singh (@KavitaaSinghh) 15 मार्च 2016

  नागपुर की पिच ने आज जितना टर्न लिया है उतना तो केजरीवाल अपनी पूरी ज़िन्दगी नहीं लिए होंगे #IndvsNZ — Mayank (Petrol++) (@Mayankaryan084) 15 मार्च 2016


  न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ़्रीका वो टीम हैं जिन्हें ख़ुद तो वर्ल्ड कप जीतना नहीं है पर बाक़ी टीमों का मूड ज़रूर ख़राब करना है#IndvsNZ — सुखराम मीणा (@sukhrammeena2) 15 मार्च 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें