फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेशर्म मोहसिन नकवी: बहिष्कार का ड्रामा किया, फिर यू-टर्न लिया और अब कोलंबो पहुंचे; बाबर और उस्मान को लगाया गले

Sun, 15 Feb 2026 04:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

Mohsin Naqvi IND vs PAK : ड्रामा करने के बाद पीसीबी अध्यक्ष नकवी कोलंबो पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स, में ऐसा बताया जा रहा है कि वह मैच के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिल सकते हैं। इस दौरान वह आईसीसी से खराब हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
बाबर और उस्मान तारिक से मिलते नकवी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पिछले एक साल में अपनी किरकिरी करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ा है। चाहे एशिया कप की ट्रॉफी चोरी कर भागने का मामला हो या फिर बहिष्कार के ड्रामे के बाद यू-टर्न लेने का, पाकिस्तान का हमेशा मजाक उड़ा है। अब नकवी ने खुद की एक बार फिर किरकिरी करवाई है और वह इतने ड्रामे के बाद बेशर्मों की तरह भारत-पाकिस्तान का मैच देखने के लिए कोलंबो पहुंच गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। नकवी ने पाकिस्तानी टीम से मुलाकात की और बाबर आजम और उस्मान तारिक को गले भी लगाया।
विज्ञापन

पाकिस्तान की गीदड़भभकी, फिर यू टर्न
दरअसल, फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्वकप 2026 के बहिष्कार की गीदड़भभकी दे डाली थी। भारत में नहीं खेलने की जिद्द पर आईसीसी ने बांग्लादेश को टी20 विश्वकप से बाहर कर दिया था। किसी मामले में टांग अड़ाने की आदत से लाचार पाकिस्तान ने फिर बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया और टूर्नामेंट के बहिष्कार से पीछे हट गए। हालांकि, महामुकाबले के बहिष्कार के पाकिस्तान सरकार के एलान के बाद ज्यादातर क्रिकेट पंडितों ने यही कहा था कि पाकिस्तान बाद में यू टर्न लेगा। और फिर हुआ भी ऐसा ही। नौ दिन के ड्रामे के बाद पाकिस्तान ने यू टर्न लिया और भारत के खिलाफ खेलने को राजी हो गया।

नकवी कोलंबो पहुंच चुके हैं
अब इतना ड्रामा करने के बाद पीसीबी अध्यक्ष नकवी कोलंबो पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स, में ऐसा बताया जा रहा है कि वह मैच के दौरान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह से मिल सकते हैं। इस दौरान वह आईसीसी से खराब हुए रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा वह बीसीसीआई से भी रिश्ते सुधारने की कोशिश करेंगे। मैच के दौरान बीसीसीआई से भी कोई अधिकारी मौजूद रह सकता है। 

बाबर और उस्मान तारिक से की मुलाकात
मैच से पहले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए नकवी ने पाकिस्तानी टीम के सदस्यों से मुलाकात की और राष्ट्रीय टीम के प्रति उनके दृढ़ संकल्प और समर्पण की सराहना की। इस मुलाकात कार्यक्रम में कप्तान सलमान अली आगा, मुख्य कोच माइक हेसन और टीम मैनेजर नवीद अकरम चीमा के साथ-साथ पूरी टीम और सहायक स्टाफ मौजूद थे। पीसीबी के मुख्य परिचालन अधिकारी समीर अहमद, पीएसएल के सीईओ सलमान नसीर और मीडिया निदेशक आमिर मीर भी उपस्थित थे।
 

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर नकवी ने क्या कहा?
नकवी ने पत्रकारों से भारत के साथ होने वाले मुकाबले के बारे में बात भी की और उम्मीद जताई कि पाकिस्तान आगे भी अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखेगा। पाकिस्तान अब तक टूर्नामेंट में अपराजित है और उसने नीदरलैंड और अमेरिका पर जीत दर्ज की है। वहीं, भारत ने भी अपने शुरुआती दो मैचों में अमेरिका और नामीबिया को हराया है। नकवी ने कहा, 'हमारी टीम भारत के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। इंशाअल्लाह, हमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।'

नकवी ने श्रीलंका को लेकर क्या कहा?
नकवी के आगमन पर, श्रीलंका के बंदरगाह और विमानन उप मंत्री, जनिता रुवान कोदिथुवाक्कू और श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त, मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) फ़हीम-उल-अजीज ने उनका स्वागत किया। इस यात्रा के दौरान, नकवी ने श्रीलंका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ  बैठकें भी कीं। नकवी ने कहा, 'पाकिस्तान श्रीलंका के साथ अपने उत्कृष्ट संबंधों को बहुत महत्व देता है। टी20 विश्व कप के दौरान, पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रहा है। हमारे उदार मेजबान के रूप में, श्रीलंका हमारे सर्वोच्च सम्मान और प्रशंसा का पात्र है।'
विज्ञापन

बीसीबी अध्यक्ष ने कोलंबो से बनाई दूरी?
सबसे हैरानी की बात तो यह है कि जिस शख्स ने नकवी और आईसीसी के बीच मीटिंग का खुलासा किया था, उस शख्स ने खुद ही दूरी बना ली है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने ही बताया था कि आईसीसी मैच के दौरान एशिया के पांच मजबूत क्रिकेट देशों के अधिकारियों को साथ बैठाना चाहता है, ताकि दूरियां खत्म हो सके। इनमें भारत-पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा बांग्लादेश और अफगानिस्तान शामिल हैं। अमीनुल ने तब कोलंबो जाने की पुष्टि भी की थी। हालांकि, आखिरी समय में उन्होंने इससे किनारा कर लिया।

बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमीनुल इस्लाम ने आखिरी समय में फैसला बदलते हुए भारत-पाकिस्तान मैच देखने से इनकार कर दिया। एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के लिए कुवैत गए अमीनुल वहां से सीधे ढाका लौटे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अंपायर समिति के प्रमुख इफ्तेखार रहमान ने कहा कि उनकी अमीनुल से बात हुई थी और अमीनुल कह रहे थे कि जब बांग्लादेश खेल ही नहीं रहा, तो बेवजह कोलंबो जाने का क्या मतलब। इसलिए उन्होंने मना कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें