टी20 विश्वकप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया और तीसरी बार इस प्रारूप में चैंपियन बनी। भारत ने एक बड़ा मिथक तोड़ा और टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में चैंपियन बनने वाली पहली मेजबान टीम बनी।
इसे आप श्राप कहें या दुर्भाग्य कहें या फिर तिलिस्म, जो इस टी20 विश्वकप से पहले नहीं टूट सका था। हालांकि, अब खिताब जीतकर टीम इंडिया ने तिलिस्म तोड़ दिया है। टी20 विश्वकप के 19 साल के इतिहास में पहली बार कोई मेजबान देश चैंपियन बना है। आइए अब तक रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं-