फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanju Samson: सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह ने बदली सैमसन की किस्मत, टी20 विश्व कप में बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Sun, 08 Mar 2026 11:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता और अपनी सफलता का श्रेय सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह को दिया। सैमसन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से सचिन से लगातार बातचीत और मार्गदर्शन ने मुश्किल दौर में उन्हें संभाला और बड़े सपने देखने का हौसला दिया। 
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपनी सफलता का बड़ा श्रेय महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से मिली सलाह को दिया है। सैमसन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से उनकी सचिन से लगातार बातचीत हो रही थी और उस मार्गदर्शन ने उन्हें मुश्किल समय से बाहर निकलने में काफी मदद की।
विज्ञापन

संजू सैमसन - फोटो : PTI
सचिन की सलाह आई काम
सैमसन को शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में तीन अर्धशतक लगाए और भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के बाद सैमसन ने भावुक होते हुए कहा, 'यह किसी सपने जैसा लग रहा है। मैं बहुत खुश हूं और आभारी भी। शब्द कम पड़ रहे हैं। भावनाएं संभालना मुश्किल हो रहा है। मेरे तीन अर्धशतकों की बात करें तो सच कहूं तो इसकी शुरुआत एक-दो साल पहले ही हो गई थी। 2024 विश्व कप में मैं टीम का हिस्सा था, लेकिन मुझे खेलने का मौका नहीं मिला।'

संजू ने आगे कहा, 'तब से मैं लगातार खुद को उन पलों में देखने की कोशिश कर रहा था और मेहनत कर रहा था। न्यूज़ीलैंड सीरीज़ के बाद मैं पूरी तरह टूट गया था। ऐसा लग रहा था जैसे मेरे सारे सपने बिखर गए हों। लेकिन शायद भगवान ने कुछ और ही तय कर रखा था। पिछले कुछ महीनों से मेरी सचिन सर से लगातार बात हो रही थी। मैंने ही उनसे संपर्क किया था और हमारे बीच लंबी बातचीत हुई। उनके जैसा मार्गदर्शन मिल जाए तो इससे बड़ी बात क्या हो सकती है।'

संजू सैमसन ने जीत के बाद ऊपर वाले को इस अंदाज में धन्यवाद कहा - फोटो : IANS
'जिन्होंने मेरा साथ दिया, सबका आभार'
सैमसन ने कहा कि कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी मुश्किल समय में उनसे संपर्क कर मदद करने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने मेरा साथ दिया, मैं उन सभी का दिल से आभारी हूं। बड़े सपने देखने की हिम्मत करने का मुझे इनाम मिला है। अभी यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और फिलहाल मैं बस इस पल का आनंद लेना चाहता हूं।'
विज्ञापन

भारत बना चैंपियन - फोटो : ANI
तीसरी बार विजेता बना है भारत
भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं, 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की अगुआई में दक्षिण अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी, लेकिन भारत ने यह कारनामा करके दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें