अहमदाबाद से जुड़ी कड़वी यादें
अहमदाबाद स्टेडियम भारतीय टीम के लिए कुछ कड़वी यादें भी लेकर आता है। मौजूदा टी20 विश्व कप में भारत को अपनी एकमात्र हार यहीं सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली थी। इसके अलावा यह मैदान भारतीय फैंस को 2023 वनडे विश्वकप फाइनल की भी याद दिलाता है, जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम फाइनल तक बिना कोई मैच हारे पहुंची थी, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की चुनौती पार नहीं कर सकी।