फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: मयंक अग्रवाल ने रचा इतिहास, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में की रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी

Sat, 04 Dec 2021 03:28 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई टेस्ट के दौरान मयंक अग्रवाल ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मयंक ने 150 रनों की पारी खेली। वह टीम इंडिया की पहली इनिंग्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। 
विज्ञापन
मयंक अग्रवाल - फोटो : twitter@bcci
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने व्यक्तिगत तौर पर खास उपलब्धि हासिल की। वह भारत की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस मुकाबले में वह 150 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने अपनी इनिंग्स दौरान जैसे ही 150 का आंकड़ा छुआ तो उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मयंक का यह ऐसा कीर्तिमान है जो अभी तक विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाज नहीं बना पाए। अब मयंक आईसीसी विश्व टेस्ट चैंयिपनशिप में 150 रनों का आंकड़ा छूने वाले संयुक्त रूप से दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

विज्ञापन


रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी की

मयंक अग्रवाल ने अपनी पारी के दौरान आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हिटमैन ने टेस्ट चैंपियनशिप में तीन बार 150 या उससे अधिक रन बनाने का करिश्मा किया है। वहीं, अब मयंक अग्रवाल भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन बार 150 रनों का आंकड़ा छूने में सफल रहे हैं। जहां तक आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार 150 या उससे ज्यादा रनों का आंकड़ा छूने की बात है तो यह रिकॉर्ड इंग्लैंड जो रूट के नाम है। उन्होंने इस चैंपियनशिप में चार बार यह आंकड़ा छुआ है। रोहित और मयंक के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन भी तीन बार टेस्ट चैंपियनशिप में 150 रनों का आंकड़ा छूने में सफल रहे हैं। 

रोहित-राहुल की अनुपस्थिति में मयंक को मिला मौका

वर्कलोड के देखते हुए बीसीसीआई ने टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया था। रोहित ने कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करते श्रृंखला जीती थी। वहीं, कानपुर टेस्ट मैच शुरू होने से पहले स्टार बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल हो गए थे। ऐसे में मयंक अग्रवाल को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। कानपुर टेस्ट में नाका रहे मयंक ने मुंबई में बेहतरीन पारी खेलते हुए 150 रन बनाए। यह पारी उन्होंने ऐसे समय में खेली जब एजाज पटेल की गेंदों के आगे टिकना मुश्किल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें