फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप कितना दूध पीते हो?': शास्त्री के सवाल पर वैभव सूर्यवंशी का जवाब वायरल, अवॉर्ड सेरेमनी में बटोरी सुर्खियां

Mon, 01 Jun 2026 09:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार जीतने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अवॉर्ड सेरेमनी में भी चर्चा का केंद्र रहे। रवि शास्त्री के दूध पीने संबंधी सवाल पर उनका मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वैभव ने इस सीजन ऑरेंज कैप समेत कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फाइनल के बाद आयोजित अवॉर्ड सेरेमनी में भी आकर्षण का केंद्र रहे। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने उन्हें पूरे सीजन का सबसे बड़ा स्टार बना दिया।
विज्ञापन


वैभव ने इस सीजन मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन और सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन सहित पांच बड़े व्यक्तिगत पुरस्कार अपने नाम किए। इन उपलब्धियों के साथ उन्होंने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय क्रिकेट को एक असाधारण प्रतिभा मिल चुकी है।

रवि शास्त्री के सवाल पर वायरल हुआ जवाब
पुरस्कार लेने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने वैभव को बातचीत के लिए मंच पर बुलाया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से प्रभावित शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि इतनी कम उम्र में इतनी ताकत आखिर आती कहां से है।

 
  • रवि शास्त्री ने पूछा, 'आप रोज कितना दूध पीते हो?'
  • इस सवाल पर वैभव मुस्कुरा दिए और उन्होंने जवाब दिया, 'मैं अब दूध नहीं पीता।'

वैभव का यह जवाब सुनकर मंच पर मौजूद लोग भी हंस पड़े। सोशल मीडिया पर भी यह बातचीत तेजी से वायरल हो गई और क्रिकेट प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया।
 

ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में नया कीर्तिमान भी स्थापित किया। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने महज 15 साल और 65 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के साई सुदर्शन के नाम था, जिन्होंने 23 साल और 231 दिन की उम्र में ऑरेंज कैप जीती थी। वैभव ने इस सीजन 16 पारियों में 776 रन बनाए और कोई भी बल्लेबाज उनके आंकड़े के करीब नहीं पहुंच सका।

छक्कों के मामले में भी बनाया नया रिकॉर्ड
वैभव की पहचान इस सीजन सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं रही। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 72 छक्के जड़े और आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था। वैभव ने उस रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ते हुए पावर हिटिंग का नया मानक स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट का नया सुपरस्टार
15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और कई अन्य पुरस्कार जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि अपने निडर अंदाज और विस्फोटक बल्लेबाजी से करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल भी जीता। जिस तरह उन्होंने अपने पहले ही सीजन में दबदबा बनाया है, उसे देखते हुए क्रिकेट जगत उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा मान रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें