फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तस्वीर ने खोल दिया हार्दिक पांड्या का राज, द. अफ्रीका में है उनकी गर्लफ्रेंड

Fri, 26 Jan 2018 09:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक और अवराम - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और कुछ खिलाड़ियों का परिवार इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद है। इनमें से शिखर धवन एक हैं, जिनकी बीवी और बच्चे सभी उनके साथ जोहानसबर्ग में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी ने आयशा धवन ने अपनी बेटी रिया का बर्थडे वहां मनाया। उनकी इस बर्थ-डे पार्टी में हालांकि कोई क्रिकेटर नहीं शामिल हुआ, लेकिन उनकी पत्नियां जरूर आईं। 
विज्ञापन


इस पार्टी में रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका सजदेह, भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर नागर, उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा और रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीती नारायण मौजूद थीं। यह पार्टी सुर्खियों में तब आई जब इस पार्टी में एक और लड़की दिखाई दी। 
 

आखिर कौन थी वो जिसका नाम पांड्या से जोड़ा जा रहा है

हार्दिक और अवराम - फोटो : File
यह लड़की कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम हैं। बता दें कि अवराम इससे पहले हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या की शादी में भी दिखाई दी और तब से अफवाहों का बाजार गर्म हो चला था कि हार्दिक और अवराम के बीच कुछ चल रहा है। 
 
विज्ञापन

तस्वीर ने ठोका दावा

एली अवराम - फोटो : File
इस पार्टी की तस्वीर से एक बात तो साफ हैं कि एली अवराम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं और टीम इंडिया के करीब हैं। जानकारी के अनुसार अवराम की कोई शूट दक्षिण अफ्रीका में नहीं है तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि हो न हो हार्दिक और अवराम में कुछ तो चल रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें