शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी
- फोटो : File
266 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत
शिवम मावी ने बिगाड़ी। उन्होंने मोहम्मद नईम (12) को कप्तान शॉ के हाथों कैच आउट कराया। स्कोर 50 के पार पहुंचा था कि नागरकोटी ने बांग्लादेशी कप्तान सैफ हसन (12) को शर्मा के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई।
बांग्लादेश के पिनक घोष (43) सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया। टीम इंडिया की तरफ से कमलेश नागरकोटी ने 7.1 ओवर में एक मेडन सहित 18 रन देकर तीन विकेट झटके। शिवम मावी ने 8 ओवर में 2 मेडन सहित 27 रन देकर दो विकेट लिए। अभिषेक शर्मा ने 5 ओवर में एक मेडन सहित सिर्फ 11 रन खर्च करके दो सफलता प्राप्त की। अनुकूल रॉय ने भी एक विकेट लिया।
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। मनजोत कालरा (9) कुछ खास नहीं कर सके और रोबिउल हक की गेंद पर हृदोय को कैच थमाकर पवेलियन लौटे। यहां से कप्तान पृथ्वी शॉ (40) और शुभम गिल (86) ने दूसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार लगाया।
शॉ अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और ओनिक की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद गिल ने विकेटकीपर बल्लेबाज
हार्विक देसाई (34) के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े। देसाई को हसन ने क्लीन बोल्ड करके इस साझेदारी को तोड़ा। स्कोर में पांच रन का इजाफा हुआ था कि शुभम गिल पवेलियन लौट गए। नईम हसन ने गिल को एनकोन के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 94 गेंदों में 9 चौको की मदद से 86 रन बनाए।
इसके बाद अभिषेक शर्मा ने 49 गेंदों में 6 चौको की मदद से अर्धशतक जमाया। हालांकि, टीम 50 ओवर का कोटा पूरा होने से चार गेंद पहले ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से काजी ओनिक ने तीन, जबकि नईम हसन और सैफ हसन ने दो-दो विकेट लिए। हसन महमूद और रोबिउल हक को एक-एक सफलता मिली।