यह लड़की कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम हैं। बता दें कि अवराम इससे पहले
हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल पांड्या की शादी में भी दिखाई दी और तब से अफवाहों का बाजार गर्म हो चला था कि हार्दिक और अवराम के बीच कुछ चल रहा है।
इस पार्टी की तस्वीर से एक बात तो साफ हैं कि एली अवराम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं और टीम इंडिया के करीब हैं। जानकारी के अनुसार अवराम की कोई शूट दक्षिण अफ्रीका में नहीं है तो इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि हो न हो हार्दिक और अवराम में कुछ तो चल रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती है।