ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में अनुमानित वापसी में देरी हो सकती है। वह अनिवार्य फिटनेस परीक्षण में विफल हो गए हैं। छह हफ्ते के आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए रविवार को होने वाले चयन में सीमित ओवर की टीम में ज्यादा फेरबदल की उम्मीद नहीं है। भारतीय टीम 24 जनवरी से शुरू होने वाले दौरे में पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी।