फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: विदेश भेजने के नाम पर ठगी, दो लोगों से 11.62 लाख की धोखाधड़ी, साइपरस की एक यूनिवर्सिटी के फर्जी दिए

Tue, 25 Jul 2023 02:19 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में गांव कालवा निवासी नरेंद्र ने बताया कि दो साल पहले उसकी पानीपत के टूर-ट्रैवल कार्यालय में गुरुग्राम के न्यू पालम विहार फेज-1 निवासी गुरदीप  से मुलाकात हुई। उसने बताया कि उसका वर्क वीजा का अच्छा काम चल रहा है और कुरुक्षेत्र सेक्टर पांच निवासी नेहा पंवार और वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद केपिल्लूखेड़ा में दो लोगों को विदेश भेजने के नाम पर 11 लाख 62 हजार रुपये हड़पने के मामले में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने साइपरस की एक यूनिवर्सिटी के फर्जी ऑफर लैटर, अप्रूवल लैटर और हवाई यात्रा की टिकट भेजी लेकिन आरोपियों का फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव कालवा निवासी नरेंद्र ने बताया कि दो साल पहले उसकी पानीपत के टूर-ट्रैवल कार्यालय में गुरुग्राम के न्यू पालम विहार फेज-1 निवासी गुरदीप  से मुलाकात हुई। उसने बताया कि उसका वर्क वीजा का अच्छा काम चल रहा है और कुरुक्षेत्र सेक्टर पांच निवासी नेहा पंवार और वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करते हैं।

इस कारण वह उनके झांसे मेें आ गया और अपनी भतीजी बबीता और उसके जानकार विशाल को विदेश भेजने की बात उन लोगों के साथ की। गुरदीप और नेहा ने बबीता और विशाल का साइपरस का स्टडी वीजा लगवाने की बात कही और दोनों के पासपोर्ट, एकेडमिक कागज ले लिए। इसके बाद उन्होंने गांव आकर साढ़े चार लाख रूपये लिए। दो लाख 30 हजार विशाल के भाई आशीष के खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। 23 फरवरी 2023 को एक लाख रुपए इन लोगों को दिए गए।
विज्ञापन


इससे पहले 18 मई 2022 को 50 हजार रुपए, 27 दिसंबर 2022 को 32 हजार रुपए और पांच हजार रुपए, 24 जनवरी 2023 को एक लाख रुपए, 25 फरवरी को 25 हजार रुपए और दो मई को एक लाख 70 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांजक्शन के जरिए ट्रांसफर किए गए। बबीता और विशाल के वीजा के लिए आरोपियों ने उनसे कुल 11 लाख 62 हजार रुपए ले लिए गए। इसके बाद गुरदीप ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर अप्रूवल लैटर, स्टडी वीजा,  साइपरस की एक यूनिवर्सिटी का ऑफर लैटर भेज दिए। इसके साथ ही हवाई यात्रा की टिकट भी थी।

जिसके अनुसार 11 जून को उन्हें साइपरस की फ्लाइट लेनी थी लेकिन 10 जून को आरोपी नेहा का फोन आया और फ्लाइट कैंसिल होने की बात कही। इस पर उन्हें शक हुआ तो अपने लेवल पर उनके द्वारा भेजे गए दस्तावेजों की जांच करवाई गई तो अप्रूवल लैटर, ऑफर लैटर, टिकट सब फर्जी मिले। इसके बाद उसने आरोपियों से फोन पर बात करने की कोशिश की तो वह बंद मिले। उनके बताए गए पते पर वह पहुंचे तो पता चला कि दोनों किराए पर रहते हैं और कभी कभार ही यहां आते हैं। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गुरदीप और नेहा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विवाहिता के साथ मारपीट, आग लगाकर मारने का किया प्रयास

जींद के शहर में विवाहित कैथल जिले के बालू गांव की बेटी के साथ मारपीट और उसके पति तथा देवर द्वारा आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किए जाने पर शहर थाना पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में कैथल जिले के बालू गांव की रीतू ने बताया कि उसकी शादी 7 साल पहले जींद की राज कॉलोनी के सोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बात ही उसका पति उसके साथ बुरा बर्ताव करने लगा था। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी और उसे घर से भी निकाल दिया था। वह लोक लाज के डर से चुप रहती। उसके पति सोनू के साथ उसका देवर मोनू भी उसके साथ मारपीट करता था।

रविवार की रात को उसके पति सोनू और देवर मोनू ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीटा और आग लगाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह उसने अपने आप को बचाया। उसके शरीर पर अभी भी जलने के निशान हैं। और वह उपचाराधीन है। रीतू ने कहा कि उसके पति और देवर से उसे जान का खतरा है। शहर थाना पुलिस ने रीतू की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें