फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: बीसीसीआई के पूर्व नेशनल चयनकर्ता किशन रुंगटा का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

Sun, 02 May 2021 02:26 PM IST
स्वाति सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

किशन रुंगटा पिछले हफ्ते कोविड-19 की चपेट में आए थे। रुंगटा ने 1953 से लेकर 1970 के बीच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 59 मुकाबले खेले थे और दो हजार से ऊपर रन बनाए थे। 
 
विज्ञापन
किशन रुंगटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व कप्तान किशन रुंगटा का जयपुर के अस्पताल में कोविड-19 से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 88 वर्ष  के थे। यह अनुभवी प्रशासक पिछले हफ्ते कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था और शनिवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


 किशन रुंगटा पिछले हफ्ते कोविड-19 की चपेट में आए थे। रुंगटा ने 1953 से लेकर 1970 के बीच में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 59 मुकाबले खेले थे और दो हजार से ऊपर रन बनाए थे। 
बीसीसीआई के सूत्र ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए पीटीआई को बताया, ‘‘राजस्थान के पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता किशन रुंगटा का कोविड-19 से निधन हो गया।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें