फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट कब शुरू होगा? देखें पूरा शेड्यूल, टीमें और उनके कप्तान को भी जानें

Thu, 20 Aug 2026 11:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दलीप ट्रॉफी 2026 के साथ भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत 23 अगस्त से होगी। टूर्नामेंट में छह जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल खेले जाएंगे, जबकि गत चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन सीधे सेमीफाइनल में उतरेंगे। फाइनल चेन्नई में 6 सितंबर से खेला जाएगा।
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी का 23 अगस्त से आगाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन का आगाज दलीप ट्रॉफी 2026 से होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 23 अगस्त से होगी और इसमें देश के छह जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, वेस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन हिस्सा लेंगे। पहले दिन दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ईस्ट जोन का सामना नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा, जबकि नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन आमने-सामने होंगे। दोनों मुकाबले बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में खेले जाएंगे। पिछले संस्करण की चैंपियन सेंट्रल जोन और उपविजेता साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। क्वार्टर फाइनल के विजेता इन दोनों टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेंगे।

विज्ञापन

फाइनल चेन्नई में, दर्शक स्टेडियम से देख सकेंगे मुकाबला
टूर्नामेंट के शुरुआती चार मैच बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के दो मैदानों पर खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल 23 से 26 अगस्त तक चलेंगे, जबकि सेमीफाइनल मुकाबले 30 अगस्त से 2 सितंबर तक खेले जाएंगे। दलीप ट्रॉफी का फाइनल छह से 10 सितंबर तक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। बाकी मुकाबले चार दिवसीय होंगे, जबकि फाइनल पांच दिवसीय होगा। बीसीसीआई ने फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया है, ताकि दर्शक स्टेडियम में जाकर मुकाबले का लाइव आनंद ले सकें। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले स्थानीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे।

दलीप ट्रॉफी 2026 का पूरा शेड्यूल

मुकाबला चरण तारीख मैदान समय
ईस्ट जोन vs नॉर्थ ईस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 23-26 अगस्त CoE 2, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
नॉर्थ जोन vs वेस्ट जोन क्वार्टर फाइनल 23-26 अगस्त CoE 1, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
सेंट्रल जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सेमीफाइनल 30 अगस्त-2 सितंबर CoE 1, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
साउथ जोन vs क्वार्टर फाइनल विजेता सेमीफाइनल 30 अगस्त-2 सितंबर CoE 2, बंगलूरू सुबह 9:30 बजे
फाइनल फाइनल 6-10 सितंबर चेपॉक, चेन्नई सुबह 9:30 बजे
 

 

छह टीमों की कमान किसके हाथ में?
इस साल छह जोन की कप्तानी भी अलग-अलग खिलाड़ियों को सौंपी गई है। नॉर्थ जोन की कप्तानी कनहैया वाधवान करेंगे, जबकि ईस्ट जोन की कमान ईशान किशन के हाथ में होगी। वेस्ट जोन का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ और साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा करेंगे। सेंट्रल जोन के कप्तान रजत पाटीदार हैं, जबकि नॉर्थ ईस्ट जोन की जिम्मेदारी रोंगसेन जोनाथन संभालेंगे।

 

दलीप ट्रॉफी 2026 की सभी टीमें
  • साउथ जोन: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उपकप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के हिमतेजा, आर स्मरण, एन जगदीशन (विकेटकीपर), करुण नायर, टी त्यागराजन, श्रेयस गोपाल, के साई तेजा, टी विजय, विध्वथ कावेरप्पा, अमन खान, एमडी निधीश।
  • नॉर्थ जोन: कनहैया वाधवान (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बदोनी (उपकप्तान), सनत सांगवान, कमरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसाजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कंबोज, युधवीर सिंह, निखिल कश्यप।
  • ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, सूरज जायसवाल, ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), विराट सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास।
  • वेस्ट जोन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, मुशीर खान, तुषार देशपांडे, तनुष कोटियन, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), सिद्धार्थ देसाई, अतीत शेठ, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, मुकेश चौधरी।
  • सेंट्रल जोन: रजत पाटीदार (कप्तान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), सारांश जैन, अमन मोखाड़े, कुनाल चंदेला, जीशान अंसारी, आर्यन पांडे, अरशद खान, रिंकू सिंह (उपकप्तान), आयुष पांडे, यश राठौड़, हर्ष दुबे, कुनाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर), यश ठाकुर, नचिकेत भुटे।
  • नॉर्थ ईस्ट जोन: तेची नेरी, रॉबिन लिम्बू, बिश्वरजीत सिंह कोंथौजाम, इमलीवती लेमतुर, किशन लिंडोह, जोसेफ लाल थांखुमा, अर्पित सुभाष (विकेटकीपर), प्रियोजीत के, रोनाल्ड मीतेई, आकाश कुमार चौधरी, विनो जी. झिमोमी, लालरेम्पुइया, रोंगसेन जोनाथन (कप्तान), जोतिन सिंह पहीरोजाम, आशीष थापा।
विज्ञापन

किन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर?
दलीप ट्रॉफी में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर आगामी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से नजर रहेगी। ईस्ट जोन में मोहम्मद शमी, ईशान किशन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आकर्षण का केंद्र होंगे। वेस्ट जोन में ऋतुराज गायकवाड़, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, मुशीर खान और शार्दुल ठाकुर जैसे नाम मौजूद हैं। साउथ जोन में तिलक वर्मा और करुण नायर पर नजर होगी, जबकि सेंट्रल जोन में रजत पाटीदार और रिंकू सिंह प्रमुख नाम हैं। नॉर्थ जोन में अर्शदीप सिंह और आयुष बदोनी भी टूर्नामेंट को खास बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें