220 रन का विशाल स्कोर
ब्रेविस और रदरफोर्ड की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत सौरव गांगुली की कोचिंग वाली प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 20 ओवर में 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। दोनों ने मिलकर सिर्फ 27 गेंदों में 84 रन जोड़े, जबकि अंतिम तीन ओवरों में टीम ने 72 रन बटोर लिए। जो स्कोर पहले मुकाबले का लग रहा था, वह देखते ही देखते पहाड़ जैसा बन गया।