लाइव ब्रॉडकास्ट में हुआ खुलासा
यह दिलचस्प घटना मैच के दौरान लाइव ब्रॉडकास्ट में सामने आई, जब पर्थ स्कॉर्चर्स फील्डिंग कर रही थी। कमेंटेटर ने इवांस से मजाकिया अंदाज में सवाल किया, 'हमें एक दर्शक का मैसेज मिला है कि आप आज मैदान पर बहुत अजीब तरीके से पहुंचे, क्या यह सच है?' इस पर लॉरी इवांस ने हंसते हुए जवाब दिया, 'हमने उबर ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह खराब हो गई। फिर हमें उसे सड़क के किनारे तक धक्का देना पड़ा। यह पहुंचने का अलग तरीका था, लेकिन काफी मजेदार भी।' जब कमेंटेटर ने आगे पूछा, 'दर्शकों का कहना है कि आप लोग सच में टैक्सी को धक्का दे रहे थे?' तो इवांस ने कहा, 'हां, हम चारों थे, मैं, हार्डी, माहली और एश्टन एगर।'