फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टेस्ट में भी पाक पर जीत के करीब पहुंचा जिम्बाब्वे

Sat, 14 Sep 2013 02:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी दौरे में एक वनडे मैच में हराने के बाद जिम्बाब्वे अब पाकिस्तान को टेस्ट मैच में मात देने के बेहद करीब पहुंच गया है।
विज्ञापन


मेजबान जिम्बाब्वे ने दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टंप के समय पाकिस्तान पर शिकंजा कस लिया है। पाकिस्तान ने 264 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 133 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।

मैच के अंतिम दिन जिम्बाब्वे को ऐतिहासिक जीत के लिए पांच विकेट हासिल करने हैं जबकि पाक को हार टालने के लिए 106 रन और बनाने हैं।

हालांकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर पाकिस्तान सीरीज में 1-0 से आगे है। जिम्बाब्वे ने पाक के जारी दौरे में वनडे सीरीज के दौरान एक वनडे मैच में हराया था। लेकिन पाक टीम ने वापसी करते हुए वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम कर लिया था।
विज्ञापन


स्टंप के समय कप्तान मिस्बाह उल हक 26 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अदनान अकमल 17 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले, तीसरे दिन की सुबह चार विकेट पर 121 रन से आगे खेलने उतरी जिम्बाब्वे की पारी का अंत राहत अली ने पांच विकेट लेकर 199 रन पर कर दिया। कप्तान ब्रैंडन टेलर ने 27 और विकेटकीपर आर मुतुम्बानी ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। खुर्रम मंजूर ने एक बार फिर अर्धशतकीय पारी (54) खेली लेकिन अजहर अली बिना खाता खोले आउट हो गए।

पहले मैच में दोहरा शतक ठोक चुके यूनुस खान भी 29 रन बनाकर चलते बने। मोहम्मद हफीज का खराब फॉर्म एक बार फिर जारी रहा और 16 रन ही बना सके।

जिम्बाब्वे की ओर से प्रोस्पर उत्सेया और तेंदेई चतारा अब तक दो-दो जबकि ब्रायन विटोरी एक विकेट ले चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें