फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी में है जिंबाब्वे, टीम इंडिया को रहना होगा सजग

Tue, 23 Jul 2013 01:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली की अगुवाई में दुनिया में नंबर वन टीम इंडिया जिंबाब्वे दौरे पर है और उसकी चुनौती अपने पिछले प्रदर्शन को कायम रखने की है। वहीं जिंबाब्वे भी भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देने को तैयार है।
विज्ञापन


कप्तान एमएस धोनी समेत कई बड़े गेंदबाज जिंबाब्वे दौरे पर नहीं हैं। ऐसे में कोहली को नए खिलाड़ियों के साथ उतरना होगा, इसे विपक्षी टीम पूरी तरह से जानती है।

जिंबाब्वे के कोच एंडी वॉलर भी अपनी टीम के प्रति काफी आशावान हैं, उन्हें उम्मीद है बुधवार से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान टीम जोरदार शुरुआत करेगी।
विज्ञापन


वॉलर के लिए भी सीरीज काफी अहम है क्योंकि टीम का हेड कोच बनने के बाद उनका यह पहला अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। वॉलर को स्टीव मैनगोंगो की जगह मई में नया कोच बनाया गया था।

वॉलर ने कहा, 'हम पूरी तैयारी के साथ हैं। और मुकाबले में हम उन्हें चकित कर सकते हैं। आपको वास्तविकता स्वीकार करनी होगी, हम कड़े प्रतिस्पर्धी साबित होंगे। हम अपना बेहतर करने की कोशिश करेंगे।'

कोहली पहली बार टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए विदेशी दौरे पर गए हैं। भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उसने कप्तान धोनी की अगुवाई में अजेय रहते हुए इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

इसके बाद भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज में श्रीलंका को हराते हुए त्रिकोणीय वनडे सीरीज अपने नाम की थी।

जिंबाब्वे में भारत की युवा टीम पर विदेशी धरती पर लगातार तीसरी खिताबी जीत हासिल करने का दबाव होगा। इस टीम में धोनी के अलावा आर अश्विन और भुवनेश्वर कुमार जैसे मैच जीताऊ गेंदबाज नहीं हैं। भारतीय टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी नए हैं और पहली बार इस अफ्रीकी देश के दौरे पर हैं।

भारत की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए जिंबाब्वे पूरी तरह से तैयार है। कोच ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी बहुत उत्साहित हैं। यह सीरीज उनके लिए काफी लाभदायक साबित होगी। हम इस आधार पर तैयारी कर रहे हैं कि विपक्षी टीम दुनिया में नंबर वन है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें