फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली की मस्ती: युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने विराट को सिखाया डांस, देखें वीडियो

Fri, 26 Nov 2021 04:32 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अपने वीडियो और फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के लिए शेयर करती हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह विराट कोहली को डांस स्टेप सिखा रही हैं। 
विज्ञापन
धनश्री वर्मा, विराट कोहली और युजवेंद्र चहल - फोटो : dhanashree9 instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपनी तस्वीरें और वीडियो अक्सर फैंस के बीच साझा करती रहती हैं। उनकी इन फोटो और वीडियोज को फैंस बहुत पसंद करते हैं। अब धनश्री वर्मा का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा। इस वीडियो में धनश्री टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को डांस स्टेप सिखाती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


आरसीबी ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोशल साइट पर बिहाइंड दा सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली को हुक स्टेप सिखा रही हैं। वीडियो में विराट और धनश्री के अलावा आरसीबी के युजवेंद्र चहल, एबी डीविलियर्स, देवदत्त पडीक्कल, मोहम्मद सिराज और ग्लेन मैक्सवेल भी दिखाई दे रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी मस्ती में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को धनश्री वर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। 


बीते साल चहल ने की थी धनश्री से शादी

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बीते साल 22 दिसंबर को धनश्री वर्मा से शादी की थी। धनश्री पेशे से डांसर, यू्ट्यूबर, कोरियोग्राफर और डेंटिस्ट हैं। उनके यूट्यूब चैनल के दो मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। वह बॉलीवुड के गानों को रिक्रिएट करती हैं और लोगों को हिप-ह़ॉप की ट्रेनिंग भी देती हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही आरसीबी की टीम

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर शुमार सबसे धाकड़ टीमों में किया जाता है। टीम में दुनिया के एक से बढ़कर एक धुरंधर गेंदबाज और बल्लेबाज शामिल रहे। इसके बावजूद आरसीबी आज तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाया। आईपीएल 2021 के सीजन में जिस तरह से आरसीबी की टीम ने शुरुआत की थी उसे देखकर कहा जा रहा था कि इस बार वह खिताब जीतेगी। लेकिन एलिमीनेटर मुकाबले में कोलकाता से हारने के बाद उसके टॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें