फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबल तान फ्लाइट में खर्राटे भर रहे टीम इंडिया के ये खिलाड़ी, युजवेंद्र ने ऐसे खोली पोल

Tue, 20 Mar 2018 04:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
suresh raina and rishabh pant
विज्ञापन

निदाहास ट्रॉफी जीतने के बाद टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में टीम इंडिया के दो खिलाड़ी कम्बल तानकर खर्राटे भरते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस तस्वीर पर अब तक लाखों कमेंट और शेयर आ चुके हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट फैंस को बता दें कि चादर सिर पर ताने सो रहे टीम इंडिया के ये दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना और युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत हैं। बता दें कि रैना और पंत का चेहरा आपस में इतना मिलता है कि लोग इन्हें भाई तक बताने लगे हैं।

हालिया सीरीज में सुरेश रैना ने पांच मैचों में 20.60 के औसत और 132.05 के स्ट्राइक रेट के साथ 103 रन बनाए हैं, जबकि ऋषभ पंत ने 2 मैचों में 15 की औसत से 30 रन बनाए। सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में कोहराम मचाने वाले इस युवा खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट महज 96.77 का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें