फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप नहीं चहल का फोकस फिलहाल IPL पर, बोले- बैंगलोर को पटरी पर लाना है

Wed, 17 Apr 2019 08:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल - फोटो : file pic
विज्ञापन

अपना पहला विश्व कप खेलने को लेकर उत्साहित युजवेंद्र चहल ने कहा कि फिलहाल उनका फोकस आईपीएल में बैंगलोर के अभियान को ढर्रे पर लाने पर है। चहल को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया जो 30 मई से इंग्लैंड में विश्व कप खेलेगी। 

विज्ञापन


हरियाणा के इस लेग स्पिनर ने कहा, 'विश्व कप में एक महीना है और मैं अभी भी बैंगलोर के लिए खेल रहा हूं। मेरी नजरें अगले सात मैचों पर है।’ उन्होंने कहा, ‘यह मेरा पहला विश्व कप है और मैं काफी उत्साहित हूं। हर कोई विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है तो मैं उत्साहित हूं।’ 

मुंबई इंडियंस के हाथों कल मिली हार के लिए उन्होंने किसी एक पर ठीकरा फोड़ने से इनकार करते हुए कहा कि यह टीम का खेल है। उन्होंने कहा, ‘आप किसी एक गेंदबाज को दोषी नहीं ठहरा सकते। यह टीम का खेल है। यदि हम हारे हैं तो मैं गेंदबाज होने के नाते उस हार को स्वीकार करता हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें