युवराज ने आगे कहा, 'पंजाब को अगले तीन-चार साल में बेहतर टीम बनाना है और इसके लिए अश्विन सही विकल्प हैं। मुझे उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में पंजाब की टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। आईपीएल कप्तान के रूप में अश्विन का पहला सीजन होगा और मैं उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।'
इसके अलावा युवी ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि हमारी बेहद मजबूत टीम है। हमारी बल्लेबाजी इकाई मजबूत है और हमारी टीम में कुछ बेहतरीन स्पिनर्स हैं। अगर हमें टूर्नामेंट जीतना है तो आपको तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर हम निरंतर बेहतर प्रदर्शन करेंगे तो अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएगी।'