फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टीम में विराट कोहली और गांगुली से पहले युवराज को मिली जगह!

Tue, 27 Sep 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : getty
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट फैंस की माने तो ऑलराउंडर युवराज सिंह टी-20 और वनडे ही नहीं, बल्कि टेस्ट के भी बड़े बल्लेबाज हैं। इतने बड़े कि उन्हें वर्तमान टेस्ट कप्तान विराट कोहली और सौरव गांगुली पर तरजीह दी जाए। दरअसल एक ऑनलाइन पोल में युवराज को टेस्ट की ऑलटाइम ड्रीम इंडिया एकादश में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इस पोल में फैंस के वोट के आधार पर टीम इंडिया की ऑलटाइम ड्रीम एकादश बनाई गई। इस टीम में युवराज को फैंस के वोट के आधार पर जगह मिल गई, मगर मौजूदा कप्तान विराट कोहली और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली को शामिल नहीं किया गया।

युवराज ने अपना आखिरी टेस्ट 2012 में खेला था। इस टीम में कुल 12 खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिसमें युवराज बतौर 12वें खिलाड़ी टीम में चुने गए। 80 के दशक से सिर्फ कपिल देव और सुनील गावस्कर को ही फैंस ने चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन नहीं, बल्कि कोई और बना फैंस की पहली पसंद!

टीम इंडिया - फोटो : getty
500वें टेस्ट के मौके पर भारत ने न्यूजीलैंड को 197 रन से करारी मात दी थी। इस मौके पर बीसीसीआई ने फैंस ऑनलाइन वोटिंग के जरिए अपनी ड्रीम टीम चुनने के लिए कहा। इस पोल में राहुल द्रविड़ को सबसे ज्यादा 96 फीसदी वोट मिले।

द्रविड़ के बाद मौजूदा कोच अनिल कुंबले (92 फीसदी), कपिल देव (91 फीसदी) और महेंद्र सिंह धोनी (90 फीसदी) का नंबर आता है। सचिन तेंदुलकर 73 फीसदी लोगों की पसंद बने। युवराज की बात की जाए तो उनकी टेस्ट में औसत 33.92 है, जबकि उन्होंने वनडे में 36.37 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने टेस्ट में 45.06 की औसत बरकरार रखी है, तो वनडे में उनकी औसत 51.51 की है।

हालांकि इस पोल में कितने लोगों ने भाग लिया, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। फैंस के वोट के आधार पर भारत की ड्रीम टेस्ट एकादश इस प्रकार है: सुनील गावस्कर, वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और युवराज सिंह (12वें खिलाड़ी)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें