फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज के संन्यास पर रोहित शर्मा ने उठाए सवाल, इशारों-इशारों में BCCI पर साधा निशाना

Tue, 11 Jun 2019 05:31 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रोहित शर्मा, युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

2000 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने के 19 साल बाद भारतीय क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक युवराज सिंह ने संन्यास ले लिया। सोमवार को मुंबई में उनके रिटायरमेंट का एलान होते ही पूरा सोशल मीडिया सदमे में चला गया।

विज्ञापन

2 of 7
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
क्रिकेट जगत की कई लगभग सभी हस्तियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके क्रिकेट करियर को भी जमकर सराहा। इस बीच टीम इंडिया के लिए विश्व कप जीतने इंग्लैंड गए रोहित शर्मा ने भी युवी के लिए एक भावुक ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 7
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
'हिटमैन' ने साथ ही इशारों-इशारों में बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। रोहित ने लिखा, 'जब आपके पास वो चीज नहीं रहती, तभी आपको उसकी कमी का अहसास होता है। बहुत सारा प्यार मेरे भाई। आप एक बेहतर विदाई के हकदार थे।'

 

 

4 of 7
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह - फोटो : पीटीआई
युवराज ने भी उनके ट्वीट के जवाब में कहा, 'तुम जानते हो मैं अंदर से कैसा महसूस कर रहा हूं। बहुत सारा प्यार मेरे भाई...वर्ल्ड कप में लेजेंड बनो।'
 

 
विज्ञापन

5 of 7
युवराज सिंह - फोटो : social Media
अपने संन्यास के बारे में बताते हुए युवराज ने खुलासा किया कि बीसीसीआई ने उनसे वादा किया था कि अगर वह यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो उन्हें विदाई मैच दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया और विदाई मैच कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 7
युवराज सिंह
बता दें कि युवराज और रोहित शर्मा बेहद अच्छे दोस्त हैं। इस बार जब IPL में किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा तब रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई ने उन्हें अपने दल में शामिल किया था। हालांकि यहां भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 1900 रन तो, वनडे में 8701 रन बनाए। वैसे युवी अकेले नहीं हैं। वीरेंद्र सहवाग, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और गौतम गंभीर जैसे भारतीय दिग्गजों को भी अच्छी विदाई नहीं मिल सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें