फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया को भी तगड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर चोटिल होकर बाहर

Tue, 11 Jun 2019 05:03 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले टीम इंडिया को शिखर धवन के रूप में बड़ा झटका लगा और अब पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर चोटिल होने की वजह से अगले मैच से बाहर हो गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
marcus stoinis - फोटो : file photo
टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस साइड स्ट्रैन की वजह से पाकिस्तान के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। स्टोइनिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ऑलराउंडर मिचेल मार्श को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि मार्श बुधवार को टॉन्टन में होने वाले मैच में शामिल होने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
marcues stoinis - फोटो : social Media
हालांकि, मार्श को ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप स्क्वाड में स्टोइनिस की जगह आधिकारिक तौर पर शामिल नहीं किया गया है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक किसी चोटिल खिलाड़ी की जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को खेलने की इजाजत है लेकिन बाद में पूरी तरह फिट होने के बाद वो स्क्वाड से नहीं जुड़ सकते हैं।

4 of 5
Marcus stoinis - फोटो : file photo
स्टोइनिस ने भारत के खिलाफ मैच में 7 ओवर में 62 रन देकर विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के अहम विकेट लिए थे। हालांकि लक्ष्य का पीछा करते समय बल्लेबाजी करने आए स्टोइनिस शून्य पर आउट हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया ये मैच 36 रनों से हार गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat and stoinis - फोटो : file photo
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप में अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं, दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अब ऑस्ट्रेलिया का चौथा मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। इससे पहले टीम के स्टार और खतरनाक ऑलराउंडर स्टोइनिस पाक के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें