फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह और सुरेश रैना की इस शर्त पर हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

Fri, 18 Aug 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
युवी और रैना - फोटो : sportskeeda
धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह और सुरेश रैना को श्रीलंका के खिलाफ 20 अगस्त से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि युवी बैंगलोर के एनसीए में 'यो-यो' टेस्ट में पास नहीं हुए और इसी वजह से उन्हें टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
हालांकि, टीम इंडिया की चयन समिति के सूत्र से पता चला है कि युवराज को यो-यो टेस्ट में फैल होने के कारण टीम से बाहर नहीं किया गया है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'युवी को यो-यो टेस्ट में फैल होने की वजह से टीम से बाहर करने की रिपोर्ट्स पूरी तरह गलत है। उनको बाहर करने का यह कारण नहीं है। चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद भी कह चुके हैं कि युवराज सिंह को आराम दिया गया है और उनके लिए अभी दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।'
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
जहां युवराज सिंह वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे, वहीं रैना ने वीडियो पोस्ट करके एम्स्टर्डम में अपनी तैयारियों से लोगों को अवगत कराया था। हाल ही में रैना ने धोनी के साथ बैंगलोर की राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में ट्रेनिंग की थी। इसके फोटो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किए थे।

4 of 6
युवराज सिंह - फोटो : Es
पूर्व भारतीय टीम के ट्रेनर रामजी श्रीनिवासन ने ध्यान दिलाया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सिर्फ यो-यो टेस्ट के परिणाम के आधार पर किसी क्रिकेटर को टीम से बाहर नहीं करता। उन्होंने कहा, 'यो-यो टेस्ट किसी खिलाड़ी की एरोबिक फिटनेस को मापने का जरिया है। हालांकि, सिर्फ यही एक तरीका नहीं है जो खिलाड़ी की फिटनेस का फैसला करे। ऐसे कई टेस्ट हैं, जिससे खिलाड़ी की मजबूती, लचीलापन, गति, दम, फुर्ती और अन्य चीजों का आकलन किया जाता है। मुझे नहीं लगता कि बीसीसीआई सिर्फ खिलाड़ी को इसलिए बाहर करदे क्योंकि वो एक टेस्ट में फैल हुआ है।'
विज्ञापन

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : ESPN
युवराज और रैना दोनों के साथ कम कर चुके रामजी ने कहा, 'मैं हैरान हो गया जब सुना कि दोनों फिटनेस टेस्ट में फैल हो गए। मैंने दोनों के साथ 15 साल काम किया है। उनके काम करने का तरीका शानदार है। वो हमेशा अपना स्तर ऊपर रखते हैं। युवी ने कैंसर को मात देकर दमदार वापसी की।' 2009-13 तक टीम के साथ काम कर चुके रामजी ने साथ ही कहा कि बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए कई टेस्ट आयोजित किए जाते हैं, जिसमें रिएक्शन टाइम, हैंड-आई संतुलन और अन्य शामिल होते हैं। युवराज अभी 35 वर्ष हैं जबकि रैना 30 साल के हैं। अगर दोनों अनफिट भी हो, फिर भी उनके पास वापसी करने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवराज सिंह
बता दें कि युवी ने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद से उनका प्रदर्शन फीका रहा था। इसके बाद युवी को टीम से बाहर करके दिनेश कार्तिक को वेस्टइंडीज दौरे के लिए शामिल किया गया था। वहीं रैना ने अक्टूबर 2015 के बाद से 50 ओवर का इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। दोनों को टीम इंडिया का मैच विनर माना जाता है और उम्मीद है कि दोनों जल्द ही राष्ट्रीय टीम में वापसी करते दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें