फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेषः युवराज सिंह की 7 यादगार पारियां

Wed, 12 Dec 2012 08:58 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के युवराज सिंह का नाम आते ही जेहन में एक आकर्षक स्ट्रोक प्लेयर की तस्वीर बनती है। अगले ही पल कई और तस्वीरें उभर के आ जाती हैं। जैसे 2007 के टी-20 विश्वकप में एक ओवर में छ: छक्के बरसाते हुए 12 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ना या लॉर्ड्स के मैदान पर कैफ के साथ खेली गई वो ऐतिहासिक पारी। इन दोनों के अलावा भी युवराज के नाम कई यादगार पारियां हैं। युवराज बुधवार को 31 साल के हो गए।
विज्ञापन


साल 2000 में युवी का नाम पहली बार दुनियाभर में प्रसिद्घ हुआ। इस साल मोहम्मद कैफ के नेतृत्व में टीम इंडिया अंडर-19 विश्व कप जीता था। इस टूर्नामेंट में युवराज के दमदार प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। पहले मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिलने के बाद दूसरे अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 गेंदों में 85 रन बनाकर युवी भारतीय टीम का सितारा बन गए। इसके अलावा ऑल राउंडर युवराज दुनिया के पांच अच्छे फील्डरों में भी शुमार हैं।

14 नवंबर 2008: राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 138 रनों की पारी खेलने के बाद युवी ने काफी चर्चा बंटोरी थी। इस पारी में युवराज ने मात्र 78 गेंदों में 138 रन बनाए थे। चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए युवी ने मैच में 16 चौके और 6 छक्के जडे़ थे।
विज्ञापन


17 नवंबर 2008: इंदौर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच में युवी ने 118 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 15 चौके और 2 छक्के लगाए थे।

26 जून 2009: जमैका में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाते हुए युवी ने 125 गेंदों में 131 रन बनाए। पारी में उन्होंने 7 छक्के और 10 चौके लगाए थे।

3 फरवरी 2009: कोलंबो में 117 रनों की आतिशी पारी में युवराज ने मात्र 95 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से यह स्कोर बनाया। युवी के तूफान के आगे श्रीलंकाई टीम टीक नहीं सकी। भारत ने यह मैच 147 रनों से जीता था।

13 जुलाई 2002: युवराज की लॉर्ड्स में नेटवेस्ट सिरीज के फाइनल में खेली गई उस पारी को कैसे भूल सकते हैं जिसमें युवराज और कैफ के बदौलत ही भारत फाइनल मैच जीत पाया था। उस मैच में युवराज ने 63 गेंदों में 9 चौकों और एक छक्के की मदद से 69 रनों की पारी खेली थी।

1-5 फरवरी 2006: कराची में खेले गए इस टेस्ट मैच में विशाल स्कोर के सामने भारतीय टीम दूसरी पारी में बिखर गई थी तब युवराज ने 122 रनों की साहसिक पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया था। दूसरी पारी में खेले गए इस पारी में युवराज ने 183 गेंदों में 19 चौका और एक छक्का जड़ा था। हालांकि भारत यह मैच 341 रनों से हार गया था।

19 सितंबर 2007: डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 16 गेंदों में खेली गई 58 रनों की यह पारी युवराज के अबतक के करियर की सबसे यादगार पारी है। टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच में युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टअर्ट ब्रॉड के एक ओवर की सभी छह गेंदों पर छक्के जड़े थे। 16 गेंदों की इस पारी में युवराज ने 7 छक्के और तीन चौके लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें