फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान पर भिड़े यूसुफ पठान-अजिंक्य रहाणे, खिलाड़ियों को करना पड़ा बीच-बचाव!

Fri, 13 Dec 2019 11:52 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

मुंबई की टीम ने वडोदरा को 309 रनों से हराकर रणजी ट्रॉफी में अपने अभियान का जीत के साथ आगाज किया है। वडोदरा के रिलायंस स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच के आखिरी दिन गुरुवार को मैदान पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो भारतीय क्रिकेटर आपस में बहस करते देखे गए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

दरअसल बड़ौदा की दूसरी पारी में उसके अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे से भिड़ गए। दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही और मुंबई के खिलाड़ियों को बीच-बचाव करना पड़ा।

विज्ञापन

3 of 5
यूसुफ पठान - फोटो : ट्विटर
घटना बड़ौदा की पारी के 48वें ओवर की है जब अंपायर ने यूसुफ पठान को कैच आउट दे दिया। आकाश पारकर की गेंद यूसुफ पठान के पैड्स पर लगी, लेकिन अंपायर ने उन्हें कैच आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले से नाराज यूसुफ क्रीज छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं थे। पठान के क्रीज पर खड़े रहने के बाद रहाणे उनके पास आए और दोनों के बीच कुछ बातचीत होने लगी।

4 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर
ये बातचीत काफी देर तक चलती रही तभी मुंबई के खिलाड़ी रहाणे को यूसुफ पठान से दूर ले गए. इसके बाद 37 वर्षीय बल्लेबाज को पवेलियन लौटना पड़ा। हालांकि लौटते वक्त भी यूसुफ पठान फैसले के खिलाफ सिर हिलाकर असहमति जताते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूसुफ पठान और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

वडोदरा के खिलाफ इस जीत के फलस्वरूप मुंबई ने छह अंक हासिल किए जबकि वडोदरा को कोई अंक नहीं मिला। रणजी ट्रॉफी के एक अन्य दिलचस्प मैच में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 26 रन से हराया। मैच में जीत के लिए तमिलनाडु को 181 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम महज 154 रन बनाकर आउट हो गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें