फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनुस खान ने गर्दन पर रखा था चाकू, ग्रांट फ्लावर के इस दावे को इंजमाम ने कहा झूठ

Tue, 07 Jul 2020 01:18 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंजमाम उल हक - फोटो : getty
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अलग-अलग कारणों और अपनी हरकतों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती है। इसी कड़ी में अब उसपर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के दिग्गज ग्रांट फ्लावर ने एक सनसनीखेज दावा किया है। ग्रांट फ्लावर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान बल्लेबाजी से जुड़ी सलाह देने पर यूनुस खान ने जिम्बाब्वे के इस पूर्व क्रिकेटर के गले पर चाकू रख दिया था।

विज्ञापन


फ्लावर ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के साथ 2014 से 2019 के बीच लगभग पांच साल के कार्यकाल की क्रिकेट से जुड़े पोडकास्ट पर चर्चा के दौरान ये सनसनीखेज आरोप लगाए थे। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने ग्रांट फ्लावर के इस दावे को बकवास करार दिया है और कहा है कि उन्हें ऐसा कुछ याद नहीं है।

फ्लावर के अनुसार यह घटना 2016 में पाकिस्तान के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान घटी थी और उस समय नाश्ते की टेबल पर मुख्य कोच मिकी आर्थर भी मौजूद थे। इंजमाम ने हालांकि यूनुस का साथ देते हुए कहा है कि वह पहली बार इस तरह की घटना के बारे में सुन रहे हैं। उन्होंने ‘डॉन टीवी’ से कहा, ‘उस समय मैं मुख्य चयनकर्ता था और मुझे याद नहीं आ रहा कि ऐसी कोई घटना हुई थी या मुझे इस बारे में कुछ बताया गया था।’
विज्ञापन


इंजमाम ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि किन कारणों से ग्रांट फ्लावर ने यह बात कही लेकिन मैं यूनुस के साथ काफी खेला हूं और मैं उसे काफी अच्छी तरह जानता हूं, ऐसी कोई संभावना नहीं है कि वह किसी के साथ इस तरह की चीज करे, ग्रांट को तो छोड़ ही दीजिए।’ 

इस बीच पाकिस्तान मीडिया में आई खबरों के अनुसार यूनुस और फ्लावर ने फोन पर बात की जिससे यह मामला सुलझ गया है। फ्लावर अभी कोलंबो में हैं जबकि यूनुस बल्लेबाजी कोच के रूप में पाकिस्तान टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें