फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारा ने ली यूनुस खान की जगह, काउंटी में दिखाएंगे जलवा

Thu, 02 Apr 2015 03:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस साल काउंटी क्रिकेट में यॉर्कशायर की ओर से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज यूनुस खान के यॉर्कशायर के साथ करार खत्म कर देने के बाद इस काउंटी टीम ने भारतीय बल्लेबाज के साथ अनुबंध किया है। यूनुस ने पहले ही अप्रैल और मई में होने वाले पाक के बांग्लादेश दौरे के दौरान खुद के व्यस्त होने के कारण काउंटी से नाम वापस लिया था।

हालांकि उन्होंने मई में यॉर्कशायर के साथ फिर से जुड़ने की बात भी कही थी। लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया और खुद को इस दौरे के लिए उपलब्ध बता दिया।
विज्ञापन


र्यार्कशायर इस बात का इंतजार करने को राजी नहीं था कि यूनुस खान का टीम में चयन होता है या नही और उसने यह करार रद्द कर दिया। यूनुस की जगह अब पुजारा को टीम में शामिल किया गया है। वह इस समय के लिए युनूस की जगह होंगे।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने पुजारा के करार पर अपनी सहमति दे दी है लेकिन उनका वर्क परमिट अभी बना नहीं है। काउंटी टीम को उम्मीद है कि 27 वर्षीय पुजारा जिन्होंने पिछले सत्र में डर्बीशायर के लिए क्रिकेट खेला था 12 अप्रैल को वारचेस्टरशायर के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे।

पुजारा ने 27 मैचों में 47.11 की औसत से 6 टेस्ट शतक लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें