फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यादों में यशपाल शर्मा: क्रिकेटर बनाने में दिलीप कुमार की रही खास भूमिका, ट्रेजेडी किंग ने बीसीसीआर्ई से की थी बात

Tue, 13 Jul 2021 12:50 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा का निधन हो गया। उन्होंने भारत को 1983 में विश्व कप जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यशपाल को क्रिकेटर बनाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने खास भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
यशपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य यशपाल शर्मा का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई। यशपाल उस विश्व विजेता भारतीय टीम के सदस्य थे जिसने उस समय की अजेय मानी जाने वाली वेस्टइंडीज की टीम को लॉर्ड्स पर हराकर खिताब जीता था। यशपाल को 1983 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी के लिए य़ाद किया जाता है। भारतीय क्रिकेट के विकास में उन्होंने काफी योगदान दिया। वह राष्ट्रीय टीम के चयनकर्ता भी रहे। यशपाल शर्मा दिलीप कुमार के बड़े प्रशंसक थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें क्रिकेटर बनाने में दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार ने खास भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
Trending Videos

यशपाल के पसंदीदा एक्टर थे दिलीप कुमार

इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेटर बनाने में दिलीप कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बात का खुलासा खुद यशपाल शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था, अगर क्रिकेट में मेरा कोई करियर बनाने वाला है तो वह यूसुफ भाई यानी दिलीप कुमार हैं। इस दौरान यशपाल ने ये भी कहा था कि मेरे जिंदा रहने तक मेरे एक ही फेवरेट अभिनेता रहेंगे जिन्हें आप दिलीप कुमार के नाम से पहचानते हैं। 

विज्ञापन


दिलीप कुमार ने बीसीसीआई से की थी बात 

एक बार दिलीप कुमार ने पंजाब का रणजी मैच देखा था। उस मैच में वह यशपाल शर्मा की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। इसके बाद उन्होंने यशपाल शर्मा से कहा था कि तुम बहुत अच्छी बल्लेबाजी करते हो मैंने तुम्हारे लिए बीसीसीआई से बात की है। उस समय दिलीप कुमार ने बीसीसीआई अधिकारी राजसिंह डूंगरपुर से उनके लिए बात की थी। यशपाल शर्मा इस बात के लिए दिलीप कुमार का ताउम्र एहसान मानते रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें