फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashir Shah Ball Of Century: लेग स्टंप के बाहर टप्पा फिर उड़ गया ऑफ स्टंप, यासिर शाह की गेंद देख याद आए शेन वॉर्न

Tue, 19 Jul 2022 02:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

यासिर शाह ने लेग स्टंप के बाहर गेंद पिच कराकर उसे ऑफ स्टंप तक टर्न करा दिया। बल्लेबाज इस गेंद को देख हैरान रह गया और क्लीन बोल्ड हो गया। राशिद की इस गेंद ने शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी की याद दिला दी। 
 
विज्ञापन
यासिर शाह की गेंद पर कुशल मेंडिस बोल्ड हो गए - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच में याशिर शाह ने कमाल की गेंद की है। इस मैच में उन्होंने पांच विकेट लिए। इनमें से एक विकेट ऐसा भी था, जिसने फैंस को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न की याद दिला दी। यासिर की एक गेंद लेग स्टंप पर पिच हुई और टर्न होने के बाद ऑफ स्टंप पर जाकर लगी। बल्लेबाज को कुछ अता-पता नहीं था और वह पूरी तरह से चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गया। इसके बाद से यह गेंद चर्चा का विषय बनी हुई है। 
विज्ञापन


शेन वॉर्न ने भी कुछ इसी अंदाज में इंग्लैंड के माइक गैटिंग को आउट किया था। वॉर्न की इस गेंद को 'बॉल ऑफ द सेंचुरी' (सदी की सबसे बेहतरीन गेंद) कहा गया था। 

क्या थी बॉल ऑफ द सेंचुरी?
साल 1990 में एशेज सीरीज के दौरान शेन वॉर्न की एक गेंद लेग स्टंप के काफी बाहर से टर्न हुई थी और जाकर ऑफ स्टंप पर लगी थी। इस समय इंग्लैंड के माइक गैटिंग बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके पास वॉर्न की इस गेंद का कोई जवाब नहीं था। वो पूरी तरह से चकमा खा गए थे और क्लीन बोल्ड हो गए थे। गेंद की लाइन को देखर गैटिंग को लगा था कि गेंद वाइड होगी, लेकिन गेंद टर्न होने के बाद ऑफ स्टंप में जाकर लगी थी। 



अब यासिर शाह ने श्रीलंका के कुशल मेंडिस को इसी अंदाज में क्लीन बोल्ड किया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में कुशल मेंडिस 76 रन बनाकर खेल रहे थे। तभी यासिर ने एक ऐसी गेंद की जिसकी लाइन लेग स्टंप के बाहर थी और कुशल को भी यही लगा कि गेंद टर्न होकर उनके पास आएगी, लेकिन गेंद ने पिच होने के बाद तेजी से कांटा बदला और जाकर ऑफ स्टंप से टकराई। मेंडिस भी यह देखकर हैरान रह गए। 
विज्ञापन

मैच में श्रीलंका की पकड़ मजबूत
इस मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 342 रन का लक्ष्य है। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान ने दो विकेट खोकर 126 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीत के लिए 216 रन की जरूरत है। वहीं, श्रीलंका को जीत के लिए आठ विकेट चाहिए। अभी मैच में लगभग चार सत्र का खेल बचा हुआ है ऐसे में मैच के ड्रॉ होने की संभावना काफी कम है। पाकिस्तान के लिए पहली पारी में शतक लगाने वाले बाबर आजम क्रीज पर मौजूद हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। अगर श्रीलंका को यह मैच जीतना है तो बाबर को जल्दी आउट करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें