टेस्ट क्रिकेट में कई बार कमाल की पारियां खेलने के बाद ऋषभ पंत ने वनडे में भी शतक जड़ दिया है। इस बेहतरीन पारी के साथ ही पंत ने बता दिया है कि वो वनडे में भी टीम इंडिया में खेलने के हकदार हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मुश्किल हालातों से टीम इंडिया को निकाला और नाबाद 125 रन बनाए। शुरुआत में पंत अपने स्वभाव के विपरीत धीमे अंदाज में खेले और हार्दिक के साथ साझेदारी होने के बाद तेजी से रन बनाए। पंत की इस पारी के चलते भारत ने यह मैच पांच विकेट से अपने नाम किया।
इस मैच के बाद युवराज सिंह ने पंत को टैग करते हुए ट्वीट में लिखा था कि 45 मिनट की बातचीत काम आई। इसके बाद पंत ने भी इसके जवाब में लिखा है कि हां पाजी, बातचीत काम आई।