फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: हार के बाद पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल, अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंचा, भारत शीर्ष पर

Fri, 11 Oct 2024 03:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्तान

सार

मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हराकर अपने अंक प्रतिशत में सुधार कर लिया है। अब उनका अंक प्रतिशत 45.59 का हो गया है। हालांकि, टीम इस जीत के बाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड - फोटो : @TheRealPCB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड से मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तान की टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारी नुकसान हुआ है। शान मसूद की अगुआई वाली टीम नौवें पायदान पर खिसक गई है। आठ मैचों में यह उनकी छठी शिकस्त है। इससे पहले उन्हें बांग्लादेश के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब पाकिस्तान के खाते में अब महज 16.67 प्रतिशत अंक ही हैं। वहीं, भारतीय टीम शीर्ष पर बरकरार है।
विज्ञापन

इंग्लैंड चौथे पायदान पर
मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पारी और 47 रनों से हराकर अपने अंक प्रतिशत में सुधार कर लिया है। अब उनका अंक प्रतिशत 45.59 का हो गया है। हालांकि, टीम इस जीत के बाद भी चौथे स्थान पर बनी हुई है। अब टीम की नजर दूसरे टेस्ट मुकाबले पर है। बता दें कि, इंग्लैंड ने इस जीत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
मुल्तान टेस्ट की पहली पारी में 556 रन बनाने के बावजूद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से पारी और 47 रनों से हार गई। पहली पारी में पाकिस्तान के 556 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने पारी घोषित करने से पहले बोर्ड पर 823/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में केवल 220 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान की टीम ने कई शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किए। टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के लंबे इतिहास में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद पारी से हारने वाली पहली टीम बन गई। इससे पहले 2023 में आयरलैंड की टीम ने पहली पारी में 492 रन बनाए थे और श्रीलंका से गॉल टेस्ट में पारी और 10 रन से हार गई थी।
विज्ञापन

भारत शीर्ष पर बरकरार
बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। 11 में से आठ मुकाबले जीत चुकी टीम इंडिया का अंक प्रतिशत 74.24 का है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया आठ मैचों में जीत के बाद दूसरे पायदान पर है। उनका अंक प्रतिशत 74.24 का है। भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल से पहले आठ मुकाबले और खेलने हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (पांच टेस्ट) शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें