चौथे पायदान पर फिसला भारत
इस हार से पहले भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर थी। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 15 साल में पहली बार घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारतीय टीम चौथे पायदान पर खिसक गई। आठ मैचों में ह उनकी तीसरी हार है। उनके खाते में 52 अंक हैं और अंक प्रतिशत 54.17 है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका 24 अंक और 66.67 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गया। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसके खाते में 36 अंक हैं और उनका अंक प्रतिशत 100 है। वहीं, तीसरे पायदान पर श्रीलंका (16 अंक और 66.67 अंक प्रतिशत) है।