फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Points Table: पुणे टेस्ट में हार से भारत को नुकसान, अंक प्रतिशत में आई गिरावट, पढ़ें अंक तालिका का हाल

Sat, 26 Oct 2024 04:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले साल जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन कीवियों के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में हार के बाद उनके अंक प्रतिशत में गिरवाट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड से हारा भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के बाद पुणे में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 113 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया। इस हार से भारत के अंक प्रतिशत में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

लगातार दो मैचों में हार से भारत को हुआ नुकसान
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला अगले साल जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। भारत फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन कीवियों के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में हार के बाद उनके अंक प्रतिशत में गिरवाट दर्ज की गई है। पुणे टेस्ट में हार से पहले उनका अंक प्रतिशत 68.06 था, अब यह 62.82 रह गया है। वहीं, न्यूजीलैंड पांचवें पायदान से चौथे पर पहुंच गई है। उनके अंक प्रतिशत (50) में भी सुधार हुआ है। अब भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए छह टेस्ट मैचों में चार में जीत दर्ज करनी होगी। अभी भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला एक नवंबर से खेलना है। इसके बाद टीम इंडिया अगले महीने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। 
विज्ञापन

12 साल बाद टेस्ट सीरीज हारा भारत
भारतीय टीम अपने घर में 12 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज हारी है। इसी के साथ घरेलू जमीन पर लगातार 17 टेस्ट सीरीज जीतने के बाद जीत का यह सिलसिला टूट गया। पिछली बार टीम इंडिया को 2012-13 में इंग्लैंड ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। उसके बाद भारत ने लगातार 18 सीरीज जीतीं। हालांकि, न्यूजीलैंड ने अब टीम इंडिया को हराकर यह सिलसिला तोड़ दिया। किसी ने नहीं सोचा था कि कीवी टीम भारतीय सरजमीं पर इतना प्रभावशाली प्रदर्शन करेगी। पहला टेस्ट जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारत में कोई टेस्ट मैच जीता था। अब उसने पहली बार भारत में कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 1955 में खेला गया था और 69 साल के दोनों देशों के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट सीरीज जीती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें