फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Table: चौथे टेस्ट में जीत के साथ भारत के अंक प्रतिशत में सुधार, दूसरे स्थान पर काबिज; इंग्लैंड को नुकसान

Mon, 26 Feb 2024 03:34 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम के 50 अंक थे और अंक प्रतिशत 59.52 था। अब टीम इंडिया के 62 अंक हैं और अंक प्रतिशत 64.58 है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला भी जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त भी हासिल कर ली है। मेजबान ने मेहमान टीम को रांची में कड़े मुकाबले में पांच विकेट से हराया। 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीत हासिल की। इसका फायदा टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में हुआ है। भारतीय टीम के अंक प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम - फोटो : BCCI
रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम के 50 अंक थे और अंक प्रतिशत 59.52 था। अब टीम इंडिया के 62 अंक हैं और अंक प्रतिशत 64.58 है। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसने अभी तक आठ मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। भारत ने दो मैच गंवाए हैं और एक ड्रॉ रहा है। न्यूजीलैंड की टीम 75 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 55 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे, बांग्लादेश 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान का अंक प्रतिशत 36.66 है और वह पांचवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 33.33 अंक प्रतिशत के साथ छठे और दक्षिण अफ्रीका 25 अंक प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। इंग्लैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है। उसका अंक प्रतिशत 19.44 है और टीम सातवें से आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। इंग्लैंड ने अभी तक 2023-25 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में नौ टेस्ट खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है। पांच मैच हारे हैं और एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 अंक तालिका
स्थान टीम मैच जीते हारे ड्रा अंक अंक प्रतिशत
1 न्यूजीलैंड 4 3 1 0 36 75.00
2 भारत 8 5 2 1 62 64.58
3 ऑस्ट्रेलिया 10 6 3 1 66 55.00
4 बांग्लादेश 2 1 1 0 12 50.00
5 पाकिस्तान 5 2 3 0 22 36.66
6 वेस्टइंडीज 4 1 2 1 16 33.33
7 दक्षिण अफ्रीका 4 1 3 0 12 25.00
8 इंग्लैंड 9 3 5 1 21 19.44
9 श्रीलंका 2 0 2 0 0 0.00

ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए ध्रुव जुरेल और शुभमन गिल ने छठे विकेट के लिए नाबाद 72 रन की साझेदारी निभाई। जुरेल के बल्ले से विनिंग रन निकले। उन्होंने दो रन लेकर मैच में जीत दिलाई। जुरेल 39 रन और शुभमन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा 55 रन की पारी खेली। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। ध्रुव ने पहली पारी में 90 रन बनाए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत दिलाने के बाद जुरेल और शुभमन - फोटो : BCCI
भारत को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य मिला था। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड की टीम 46 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी में उतरी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी 145 रन पर सिमट गई थी। ऐसे में उनकी कुल बढ़त 191 रन की हुई थी। कप्तान स्टोक्स और कैच ब्रैंडन मैकुलम के साथ आने के बाद इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है। भारत ने बैजबॉल को ध्वस्त कर दिया है। बैजबॉल इंग्लैंड के आक्रामक क्रिकेट स्टाइल को कहा जाता है। यह पहली बार है जब स्टोक्स और मैकुलम के रहते इंग्लैंड की टीम लगातार तीन टेस्ट मैच हारी है।
विज्ञापन

रोहित शर्मा ने कुलदीप को गले लगा लिया - फोटो : BCCI
इस मैच में बने रिकॉर्ड
भारत ने घरेलू जमीन पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज जीती है, जो कि एक रिकॉर्ड है। जीत का यह सिलसिला 22 फरवरी 2013 से अब तक जारी है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने 1994 से लेकर 2001 तक अपने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीती थी। भारत ने सातवीं बार टेस्ट में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सीरीज अपने नाम की है। यह 2013 के बाद पहली बार है जब भारत में 150 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक किसी टीम ने हासिल किया है। इससे पहले मार्च 2013 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी।

भारत ने अपने घर में 33 बार 200 से कम का लक्ष्य मिला है और टीम इंडिया ने इसमें से 30 मुकाबले जीते हैं। तीन टेस्ट ड्रॉ रहा है। भारत में स्टोक्स, जो रूट और जेम्स एंडरसन की 10वीं टेस्ट हार है। यह किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा हार है। इन तीनों ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी की। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला टेस्ट 28 रन से जीता था। इसके बाद भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट 106 रन से, राजकोट में तीसरा टेस्ट 434 रन से और अब रांची में चौथा टेस्ट पांच विकेट से अपने नाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें