फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट: डब्ल्यूटीसी का मुकाबले डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी

Fri, 18 Jun 2021 07:28 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैच के प्रसारण की जानकारी बृहस्पतिवार को सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
विज्ञापन
WTC 2021 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के क्रिकेट प्रेमी शुक्रवार को होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप-डब्ल्यूटीसी के फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकेंगे।यह मुकाबला शुक्रवार को  भारत और न्यूजीलैंड के मध्य होगा।  

विज्ञापन


इसका सजीव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा। इससे देश के आखिरी छोर पर बैठा व्यक्ति भी घर बैठे इस रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठा सकेगा।  इंग्लैंड के साउथहैम्टन में खेला जाएगा।
             
इसमें मुकाबले में विराट कोहली और केन विलिमसन की टीमें आमने-सामने होंगी। मैच के प्रसारण की जानकारी बृहस्पतिवार को सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा दूरदर्शन की तरफ से क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बहुत ही खास अपडेट है। अब आप डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले के मैच को घर बैठे देख सकेंगे।  इसके लिए डब्लूटीसी फाइनल डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकेगा। अभी इस श्रृंखला के मुकाबलों  का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर ही देखे जा रहे थे।
                                          
प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दूरदर्शन पर मुकाबले के प्रसारण के लिए सूचना व प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय, और स्टार स्पोर्ट्स का आभार जताया। उन्होंने कहा आईसीसी टेस्ट विश्व कप फाइनल डीडी फ्री डिश डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल 0.1 पर देखा जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें