इंदौर टेस्ट के बाद क्या है अंक तालिका की स्थिति
इंदौर में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया के अंक तालिका में 68.52 प्रतिशत अंक हो गए हैं। वह भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में हार भी जाता है तो उसे फर्क नहीं पड़ेगा। दूसरी ओर, हार के बाद टीम इंडिया के 60.29 प्रतिशत अंक हैं। वह अभी भी दूसरे स्थान पर कायम है।
रोहित शर्मा और मार्नश लाबुशेन
- फोटो : BCCI
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बचे हुए मैच
| तारीख |
टीमें |
जगह |
| 8-12 मार्च |
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट |
जोहानिसबर्ग |
| 9-13 मार्च |
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट |
अहमदाबाद |
| 9-13 मार्च |
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट |
क्राइस्टचर्च |
| 17-21 मार्च |
न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट |
वेलिंग्टन |
इंदौर टेस्ट में क्या हुआ?
भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 197 रन बना लिए थे। उसे 88 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रन पर ऑलआउट हो गई। उसने 75 रन की बढ़त बनाई। इस तरह ऑस्ट्रेलिया को 76 रन का लक्ष्य मिला था। जवाब में कंगारू टीम ने 18.5 ओवर में एक विकेट पर 78 रन बनाकर मैच को जीत लिया।