कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी रोस टेलर ने हालांकि 139 रन के लक्ष्य का पीछा कर न्यूजीलैंड को आठ विकेट की जीत दिला दी। उन्होंने कहा, 'यह देखना काफी कठिन था। मैंने वास्तव में कई बार बाथरूम में जाने की कोशिश की, जहां कोई शोर नहीं था, बस थोड़ी देर के लिए उससे दूर हो गया क्योंकि काफी तनाव हो रहा था।'
लंबे कद के इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'लेकिन केन और रॉस का मैदान पर होना अच्छा था। हमारे दो सबसे महान बल्लेबाजों ने वास्तव में स्थिति को नियंत्रित किया और अपने काम पूरा किया।' जेमीसन को हालांकि इस जीत का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला क्योंकि फाइनल के 48 घंटे के अंदर उन्हें फिर से मैदान पर उतरना पड़ा। इस बार अपनी काउंटी टीम सर्रे के लिए।