दूसरी पारी में भारत को 170 रन पर ढेर करने के बाद न्यूजीलैंड ने कप्तान विलियमसन (52) और अनुभवी रोस टेलर (47) की नाबाद पारियों की बदौलत दो विकेट खोकर 139 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। मैकुलम ने कहा, 'मौसम और बेहद मजबूत भारतीय टीम के खिलाफ यह नतीजा हासिल करना शानदार है। मुझे यकीन कि आगामी दिनों और हफ्तों यहां तक कि वर्षों तक हम इस लम्हे को देखेंगे और केन की टीम जो हासिल कर पाई है उस पर गर्व करेंगे।' मैकुलम के लिए यह जीत और भी संतोषजनक है क्योंकि यह भारत की मजबूत टीम के खिलाफ दर्ज की गई। उन्होंने कहा, 'बेहद सीमित संसाधन वाले देश के लिए यह शानदार है और विश्व क्रिकेट के शक्तिशाली देश के खिलाफ सबसे बड़े मंच पर इसे हासिल करना और भी अधिक संतोषजनक है।'