फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: विराट की धैर्य भरी पारी ने कीवियों के छुटाए पसीने, तीसरे दिन फिर दिख सकता है किंग कोहली का जलवा

Sun, 20 Jun 2021 03:38 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी विश्व चैंपियनशिप फाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की। उनकी इस धैर्य भरी पारी के चलते भारत दूसरे दिन सम्मानजक स्कोर बना सका। विराट ने ये पारी ऐसे वक्त खेली जब टीम को उनसे दरकार थी। 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबला साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है। वहीं मैच के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। विराट 44 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज अब तक  58 रनों की साझेदारी कर चुके हैं। 

विज्ञापन


विराट कोहली ने अब तक इस मैच में जिस तरह से बल्लेबाजी की उसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उन्होंने ये पारी ऐसे समय में खेली जब टीम को उनसे इस तरह की उम्मीद थी। ऐसा कहा जाता है कि ओवरकास्ट कंडीशन में साउथम्पटन में बल्लेबाजी करना दूभर है लेकिन विराट ने इस सभी कयासों पर पानी फेर दिया। उन्होंने बैटिंग में मास्टर क्लास दिखाते हुए कीवी गेंदबाजों का डटकर सामना किया। 

अपनी पारी के दौरान विराट जबरदस्त फार्म में दिखे और वह गेंद की लाइऩ में जाकर खेल रहे थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदाबाजों की स्विंग बॉलिंग का डटकर सामना किया। कीवी गेंदबाजों ने इस दरम्यान, स्विंग, सीम और बाउंसर गेंदों की बौछार की लेकिन विराट पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने शांतिपूर्वक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। टेस्ट क्रिकेट में एक दशक पूरा कर चुके विराट इस दौरान बिलकुल भी असहज नहीं दिखे। 
विज्ञापन


विराट ने दूसरे दिन उस तरह की क्रिकेट खेली जैसे हर महान बल्लेबाज खेलता है। बैटिंग करते वक्त विराट ने अच्छी गेंद को छोड़ा और खराब गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। उनकी इस शांतिपूर्वक और नियंत्रित पारी के चलते भारत पहली पारी में बेहतर स्थित में पहुंचा। भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर तीन विकेट पर 146 रन बनाए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें