फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL 2021: बारिश के बाद टीम में बदलाव को लेकर क्या बोले कीवी उपकप्तान टॉम लाथम?

Fri, 18 Jun 2021 10:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

टॉम लाथम ने कहा कि निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती हैं, इसलिए दोनों एक समान स्थिति में हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन
टॉम लाथम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के उप कप्तान टॉम लाथम ने शुक्रवार को कहा कि बारिश के कारण भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के शुरुआती दिन का खेल रद्द होने से उनकी टीम चयन में ज्यादा अंतर नहीं पड़ेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि टीम के पास कुछ और योजनाएं भी हैं। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का पहले दिन का खेल शुक्रवार को यहां बारिश के कारण टॉस हुए बिना ही रद्द करना पड़ा। इस मैच के लिए एक अतिरिक्त दिन रखा गया था, जिससे अब शनिवार को पहले दिन का खेल शुरू होगा।

विज्ञापन


लाथम से जब पूछा गया कि पहले दिन का खेल रद्द होने से टीम चयन में क्या बदलाव होगा तो उन्होंने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'शायद, अंतिम एकादश के चयन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।' उन्होंने कहा, 'निश्चित रूप से एक अतिरिक्त दिन से हमें अब भी पूरे पांच दिन खेलने को मिलेंगे। मुझे लगता है कि यह इंतजार करने और देखने की बात है कि जो भी परिस्थितियां मिलेंगी, उसी के अनुरूप ढलना होगा और जब भी बुलाया जाए, हमें तैयार रहना पड़ेगा।'

विज्ञापन

दोनों टीमें टॉस से पहले प्लेइंग इलेवन में कर सकती हैं बदलाव

लाथम ने कहा, 'हमने अभी तक प्लेइंग इलेवन की पुष्टि नहीं की है, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि हमें विकेट देखने का समय कब मिलता है। मुझे पूरा भरोसा है कि कप्तान केन वियिमसन और कोच गैरी स्टीड के पास कुछ योजनाएं होंगी। हमें कवर उठने का इंतजार करना होगा ताकि हमें खेलने का मौका मिले।' बता दें कि भारत ने गुरुवार को ही फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया था। लाथम ने कहा, 'निश्चित रूप से दोनों टीमें टॉस से पहले बदलाव कर सकती हैं, इसलिए दोनों एक समान स्थिति में हैं। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुन ली है, निश्चित रूप से टॉस से पहले इसमें बदलाव हो सकता है, इसलिए हमें इंतजार करना होगा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें