फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: शुभमन गिल ने पकड़ा रॉस टेलर का हैरतअंगेज कैच, पूर्व क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

Tue, 22 Jun 2021 08:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

साउथम्पटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान शुभमन गिल ने रॉस टेलर का हैरतअंगेज कैच लपककर उन्हें चलता किया। पांचवें दिन न्यूजीलैंड का पहला विकेट आउट करने में भारतीय गेंदबाजों को काफी पसीना बहाना पड़ा। 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन के एजिस बाउल में खेला जा रहा। फाइनल मुकाबले का आज पांचवां दिन है। बारिश की वजह से खेल एक घंटे की देरी से शुरु हुआ। कीवी टीम ने फाइनल के पांचवें दिन अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान भारत की पेस बैटरी इशांत शर्मा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के विकेट झटकने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। लेकिन यह सभी विराट कोहली को विकेट दिलाने में असफल रहे। 

विज्ञापन


साउथम्पटन की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में केन विलियमसन और रॉस टेलर अच्छी बल्लेबाजी करते नजर आए। लेकिन जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों ने तीसरे दिन बॉलिंग की थी उस तरह की गेंदबाजी पांचवें दिन नदारद रही। टीम इंडिया के गेंदबाज सही जगह पर गेंद नहीं रख सके। 

इस दौरान मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली। रॉस टेलर ने उस गेंद हवा में उठाकर खेला। गेंद बाउंड्री की तरफ जाने के बजाय हवा में झूल गई। मिड ऑफ पर उस समय शुभमन गिल फील्डिंग कर रहे थे। इस दरम्यान उन्होंने गोता लगाते हुए हैरतअंगेज कैच लपककर रॉस टेलर को चलता किया। इस तरह मोहम्मद शमी ने पांचवें दिन भारत को पहला विकेट दिलाने में सफल रहे। रॉस टेलर 11 रनों पर आउट हुए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज रंग में दिखे और उन्होंने कीवी टीम के 2 और विकेट झटकने में सफलता हासिल की। 
विज्ञापन


शुभमन गिल ने जिस तरह से रॉस टेलर का कैच लपका उसे देख कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर ने कहा शुभमन ने बहुत ही शानदार कैच लपका है। उन्होंने कहा की टीम इंडिया में ऐसे कई युवा क्रिकेटर हैं जिन्होंने फील्डिंग और कैच के स्तर को ऊंचा उठाया है। वही नासिर हुसैन ने विराट कोहली की कप्तान की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें