फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: फाइनल जीतने के बाद भावुक हुए रॉस टेलर, जानें खिताबी जीत पर क्या कहा

Thu, 24 Jun 2021 12:20 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

कीवी टीम के बल्लेबाज रॉस टेलर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के बाद भावुक हुए और रो पड़े। उनका कहना था कि हमें विश्वास नहीं हो रहा है कि न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी का खिताब जीत लिया है।  इससे पहले 2015 और 2019 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में कीवी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथम्पटन में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में कीवियो ने टीम इंडिया को 8 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। अभी तक हमें विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड के विजेता मिले। लेकिन 144 साल के इतिहास में अब तक टेस्ट वर्ल्ड कप का विजेता देखने को नहीं मिला। लेकिन 23 जून को टेस्ट क्रिकेट में पहली बार न्यूजीलैंड के रूप में विजेता मिल गया। खिताबी मुकाबला जीतने के बाद न्यूजीलैंड के भरोसेमंद बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रॉस टेलर काफी भावुक हुए और उनकी आंखें भर आईं। 

विज्ञापन

दरअसल रॉस टेलर अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। शायद वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में आखिरी बार खेल रहे थे। इससे पहले साल 2019 में इसी इंग्लैंड की धरती पर न्यूजीलैंड तकनीकी कारणों चलते विश्व कप हार गया था। लेकिन इस बार कीवी टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतकर पुराने घाव पर मरहम लगाने में सफल रही। खिताब जीतने के बाद पूरी कीवी टीम भावुक नजर आई। 

मैच के बाद बयान देते हुए रॉस टेलर इतना भावुक हुए कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। उनका भावुक होना लाजिमी था। क्योंकि 2015 और 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने के बाद न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा। इन दोनों फाइनल मुकाबलों में हारने के बाद ऐसा लगा रहा था कि न्यूजीलैंड की किस्मत में फिलहाल आईसीसी स्तर का कोई टूर्नामेंट नहीं है। लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइऩल 2021 जीतने के बाद उनका सपना पूरा हो गया। 

रॉस टेलर के भावुक होने की एक वजह ये भी थी कि इससे पहले उन्होंने 13 आईसीसी स्तर के टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के लिए खेले थे। लेकिन इनमें कीवी टीम को कभी खिताबी जीत हासिल नहीं मिली। टेलर अब तक क्रिकेट विश्व कप 2007, टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2007, टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2009, चैंपियंस ट्रॉफी 2009, टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2010, विश्व कप 2011, टी-20 विश्व कप 2012, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, टी-20 विश्व कप 2014, विश्व कप 2015, टी-20 विश्व कप 2016, चैंपियंस ट्रॉफी 2017 और क्रिकेट विश्व कप 2019 खेल चुके हैं। उनके रहते टीम ने इनमें से कोई खिताब नहीं जीता। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप आईसीसी स्तर का उनका 14वां टूर्नामेंट था। 
विज्ञापन

रॉल टेलर ने भावुक होते कहा, अभी तक विश्वास नहीं हो रहा है लेकिन कुछ वर्षों से ऐसा होने वाला था। मैच में बारिश हुई, लेकिन जिस तरह से हमारी टीम ने संघर्ष करते हुए वापसी की और बाद में जीत हासिल की उसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। उऩ्होंने आगे कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि टीम दबाव थी, लेकिन हमने उसी के मुताबिक बल्लेबाजी की। रॉल टेलर ने इस फाइनल मुकाबले में केन विलियमसन के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें