फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final 2021: जेमीसन ने पकड़ी 'विराट' कमजोरी, दोनों पारियों में कोहली को किया आउट

Wed, 23 Jun 2021 05:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन की काट नहीं ढूंढ़ पाए। जेमीसन ने विराट को दोनों पारियों में आउट किया। वह अब तक रन मशीन कोहली को टेस्ट में तीन पर अपना शिकार बना चुके हैं। 
विज्ञापन
काइल जेमीसन - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच साउथम्पटन में खेला जा रहा। आज मैच छठे दिन यानी रिजर्व डे पर हो रहा है। दूसरी पारी में खेल रही टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक बहुत अच्छा नहीं रहा। दूसरी इनिंग्स में टीम इंडिया ने 113 रनों पर 5 विकेट खो दिए है। टीम इंडिया को सबसे बड़ा नुकसान काइल जेमीसन ने पहुंचाया। उन्होंने रिजर्व डे पर भारत के पांचवें दिन के नाबाद बल्लेबाज विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को आउट किया। विराट की बात की जाए तो वह इस फाइनल मुकाबले में जेमीसन की काट नहीं ढूंढ़ पाए। पहली इनिंग्स में भी जेमीसन ने विराट को एक शानदार इन स्विंगर गेंद पर आउट किया था। 

विज्ञापन


रिजर्व डे पर भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन से आगे खेलना शुरू किया था। टीम इंडिया ने अपने स्कोर में अभी सात रन ही जोड़े थे कि तीसरा विकेट गिर गया। काइल जेमीसन ने विराट कोहली को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया। विराट टेस्ट मैचों में जेमीसन के आगे संघर्ष करते रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर भी जेमीसन ने टेस्ट सीरीज में विराट को आउट किया था। कुल मिलाकर वह विराट को टेस्ट क्रिकेट में अब तक तीन बार आउट कर चुके हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें